यूपी: बंद कमरे में आग में जलकर 3 साल के मासूम के साथ महिला की मौत, पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

परिजनों का कहना है कि कमरे के अंदर बिजली की झालर लगी थी, बिजली की शॉर्टसर्किट से आग लगने के कारण मौत होने का अंदेशा है। जबकि महिला के पिता मोतीलाल पाल ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के नसीरपुर उढ़िया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे में आग में जलकर एक महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई। महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। खखरेरू के थानाध्यक्ष विजय कुमार राय ने रविवार को बताया कि शनिवार तड़के करीब दो से ढाई बजे के बीच बंद कमरे में लगी आग में जलकर धर्मेद्र पाल की पत्नी सरिता (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन साल के बेटे अनमोल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खागा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय महिला का पति धर्मेद्र मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर देवी स्थान घूमने चला गया था। उन्होंने कहा कि परिजनों का कहना है कि कमरे के अंदर बिजली की झालर लगी थी, बिजली की शॉर्टसर्किट से आग लगने के कारण मौत होने का अंदेशा है। जबकि कौशांबी जिला निवासी महिला के पिता मोतीलाल पाल ने छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।


थानाध्यक्ष राय ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच से ही पता चलेगा कि महिला और उसके बेटे की मौत शार्टसर्किट हादसे में हुई या आत्महत्या का मामला है या इसमें किसी की साजिश थी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia