कजुओ इशिगुरो को मिलेगा 2017 का नोबेल साहित्य पुरस्कार

The Remains of the Day को कजुओ इशिगुरो का सबसे लोकप्रिय उपन्यास माना जाता है। इसका प्रकाशन 1989 में प्रकाशित हुआ था। इसके लिए उन्हें बुकर पुरस्कार मिला था।



कजुओ इशिगुरो/ फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

2017 का नोबेल साहित्य पुरस्कार ‌इंग्लैंड में रहने वाले जापानी लेखक कजुओ इशिगुरो को देने की घोषणा हुई है। नोबेल पुरस्कार समिति ने कजुओ इशिगुरो के नाम की घोषणा करते हुए उनकी कई चर्चित कृतियों की जानकारी दी।

The Remains of the Day को कजुओ इशिगुरो का सबसे लोकप्रिय उपन्यास माना जाता है। इसका प्रकाशन 1989 में प्रकाशित हुआ था। इसके लिए उन्हें बुकर पुरस्कार मिला था। The Buried Giant नाम से उनका 7वां उपन्यास 2015 में प्रकाशित हुआ।



कजुओ इशिगुरो की किताबें
कजुओ इशिगुरो की किताबें

63 साल के कजुओ इशिगुरो का जन्म 8 नवंबर 1954 को नागासाकी में हुआ था। वे लंबे समय से इंग्लैंड में रह रहे हैं। 1960 में उनका परिवार इंग्लैंड में आकर बस गया था। 1978 में उन्होंने कैंट विश्वविद्यालय से स्नातक किया था।

पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने लेखन कार्य शुरू कर दिया था। उनकी पहचान बहुत तेजी से बनी और इंग्लैंड के बड़े लेखकों में उनकी गिनती होने लगी। टाइम्स ने 2008 में इशिगुरो को इंग्लैंड के 50 सर्वश्रेष्ठ लेखकों में शामिल किया था।

नोबेल समिति ने अपने बयान में कहा, “काजुओ इशिगुरो ने अपने बेहद भावुक उपन्यासों से दुनिया के साथ संपर्क के हमारी मायावी समझ की गहराई पर से पर्दा उठा दिया।"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia