दुनिया की 5 बड़ी खबरें: कंधार में आत्मघाती बम विस्फोट में 3 पुलिसकर्मियों की मौत और चीन में भूस्खलन, 9 लोग जिंदा दफन

कंधार प्रांत में पुलिस मुख्यालय पर बुधवार सुबह एक आत्मघाती हमले में कम से कम तीन पुलिसकर्मी मारे गए और 18 अन्य घायल हो गए, सुरक्षा बलों ने यह जानकारी दी। चीन के हुबेई प्रांत में बुधवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मलबे में नौ लोगों के जिंदा दफन हो जाने की जानकारी सामने आई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

कंधार में आत्मघाती बम विस्फोट में 3 पुलिसकर्मियों की मौत

कंधार प्रांत में पुलिस मुख्यालय पर बुधवार सुबह एक आत्मघाती हमले में कम से कम तीन पुलिसकर्मी मारे गए और 18 अन्य घायल हो गए, सुरक्षा बलों ने यह जानकारी दी। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शाह वली कोट जिले में सुबह चार बजे (स्थानीय समयानुसार) पुलिस मुख्यालय के पास आत्मघाती हमलावर ने बम लदी कार के जरिए हमला कर दिया। सूत्र के मुताबिक, जिला गवर्नर का परिसर भी पुलिस मुख्यालय के समीप स्थित है।

प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता बहिर अहमद ने कहा, "हमारे पास पुलिस मुख्यालय पर संभावित हमले के बारे में जानकारी थी जिसके चलते बलों को तैयार किया गया था। आत्मघाती हमलावर को उसके निशाने पर पहुंचने से पहले ही गोली मार दी गई थी, लेकिन उसके विस्फोटकों से विस्फोट हो गया।" अब तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

चीन में भूस्खलन, 9 लोग जिंदा दफन

चीन के हुबेई प्रांत में बुधवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मलबे में नौ लोगों के जिंदा दफन हो जाने की जानकारी सामने आई है। बचाव अभियान जारी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के अनुसार, हुआंगमेई काउंटी के दाहे टाउनशिप में बुधवार को भूस्खलन भोर में 4 बजे (स्थानीय समय) हुआ।

आपातकालीन प्रतिक्रिया, सार्वजनिक सुरक्षा, सशस्त्र पुलिस, चिकित्सा और अन्य विभागों से बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घटनास्थल से 40 से अधिक ग्रामीणों को स्थानांतरित कर दिया गया है। काउंटी में मूसलाधार 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। दाहे में अधिकतम 353 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।


चीन ने शुनपेई में 40 कुएं की खुदाई की

सिनोपेक ने कहा कि शिनच्यांग के तरिम बेसिन में स्थित तेल व गैस क्षेत्र के शुनपेई 55 कुएं की गहराई 8725 मीटर तक पहुंच गयी। जिसने एशिया में भूमि पर सबसे गहरे कुएं का रिकॉर्ड बनाया। अब सिनोपेक ने शुनपेई 55 कुएं की तकनीक का प्रयोग करके शुनपेई तेल व गैस क्षेत्र में सफलता के साथ 40 कुएं की खुदाई की, जिन की गहराई 8000 मीटर से अधिक है। इससे जाहिर हुआ है कि चीन में अत्यधिक गहरे कुएं की खुदाई तकनीक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गयी। जानकारी के अनुसार 30 जून तक शुनपेई तेल व गैस क्षेत्र में कुल मिलाकर 20 लाख 67.9 हजार टन तेल और 62.5 करोड़ घन मीटर प्राकृतिक गैस उत्पादित हुई है।

गौरतलब है कि शुनपेई तेल व गैस क्षेत्र शिनच्यांग में अक्सू क्षेत्र व कोरला क्षेत्र के जंक्शन पर स्थित है। तेल जलाशय की औसत गहराई 8000 मीटर से अधिक है। जो एशिया की भूमि में सब से गहरा तेल व गैस क्षेत्र है। यहां कुएं की खुदाई में अत्यधिक गहराई, अल्ट्रा उच्च दबाव और अति उच्च तापमान की विशेषताएं होती हैं।

चीन-अरब देशों के सहयोग मंच की 9वीं मंत्री स्तरीय बैठक

चीन-अरब देशों के सहयोग मंच की 9वीं मंत्री स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एकजुट होकर महामारी का मुकाबला करने के संयुक्त वक्तव्य, अम्मान घोषणा पत्र और आगामी दो वर्षों की कार्यवाई कार्यकारिणी योजना आदि दस्तावेज जारी किये गये। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि बैठक में चीन और अरब देशों के हाथ मिलाकर महामारी को पराजित करने का दृढ़ संकल्प जाहिर हुआ है।

7 जुलाई की सुबह चीनी विदेश मंत्रालय ने बैठक के बारे में न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के एशिया अफ्रीका विभाग के प्रभारी वांग दी ने बताया कि बैठक में जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि चीन और अरब देशों को एकता को मजबूत कर सहयोग करना चाहिए, एक दूसरे का समर्थन कर महामारी का मुकाबला करना चाहिए। दोनों ने महामारी रोकथाम के सहयोग में चीन-अरब साझे हित वाले समुदाय और चीन-अरब स्वास्थ्य समुदाय की रचना करने की अपील भी की।


हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 7 जुलाई से प्रभावी

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने कहा कि चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के कानून की 43वीं धारा के कार्यान्वयन के ठोस नियम 6 जुलाई को सार्वजनिक किया गया और 7 जुलाई से प्रभावी होंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख प्रशासक कैरी लैम ने 6 तारीख को हांगकांग राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की पहली बैठक में हांगकांग राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के साथ पुलिस बल समेत कानूनी कार्यान्वयन संस्थाओं के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के कानून की 43वीं धारा के कार्यान्वयन की ठोस नियमावली बनायी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia