दुनिया की 5 बड़ी खबरें: चीन ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप और महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन

चीनी मानवाधिकार अनुसंधान सोसायटी ने 9 अप्रैल को 'अमेरिका के विदेशों में आक्रमण युद्धों ने गंभीर मानवीय आपदाओं को जन्म दिया' शीर्षक लेख प्रकाशित किया। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को बकिंघम पैलेस में निधन हो गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

चीन ने नए उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया

फोटो: IANS
फोटो: IANS

चीन ने शुक्रवार (9 अप्रैल) को 7 बजकर 1 मिनट पर थाईयुआन उपग्रह प्रवेक्षण केंद्र से लांग मार्च 4-बी वाहक रॉकेट से शयान-6 का तीसरा उपग्रह प्रक्षेपित किया। यह उपग्रह सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में पहुंच गया है। इस उपग्रह का इस्तेमाल मुख्य रूप से अंतरिक्ष पर्यावरण सर्वेक्षण और संबंधित प्रौद्योगिकी परीक्षण के लिए किया जाएगा। यह लांग मार्च वाहक रॉकेट की 365वीं अंतरिक्ष उड़ान है।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन

दुनिया की 5 बड़ी खबरें: चीन ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप और महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को बकिंघम पैलेस में निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, "यह गहरे दुख के साथ कहना पर रहा है कि हर मेजेस्टी महारानी ने अपने प्यारे पति ड्यूक ऑफ इडिनबर्ग के निधन की घोषणा की है। हिज रॉयल हाईनेस द प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का आज सुबह विंडसर कैसल में निधन हो गया।"

वह हाल ही में अस्पताल में थे। प्रिंस फिलिप भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड लुईस माउंटबेटन के भतीजे थे। वह ब्रिटेन में रहते हुए और 1939 में रॉयल नेवी में शामिल हुए। उन्होंने 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की थी। शादी के पांच साल बाद एलिजाबेथ महारानी बनीं।

दंपति के चार बच्चे, आठ पोते और 10 परपोते हैं।


इंडोनेशिया में बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा 165 पहुंचा

फोटो: IANS
फोटो: IANS

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में चक्रवात तूफान सेरोजा से आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है। एजेंसी के प्रमुख डोनी मोनाडरे ने कहा, बिमा जिले में दो लोगों की मौत, पश्चिम नुसा तेंगारा प्रांत और पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में 163 लोगों की मौत हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 45 लोग अभी भी लापता हैं और 20,929 लोग विस्थापित हैं।

लापता लोगों की तलाश करने के लिए इंडोनेशियाई पुलिस और सेना के 7,572 जवानों को तैनात किये गये हैं।

टेक्सास में हुई गोलीबारी में 1 की मौत, 5 घायल

फोटो: IANS
फोटो: IANS

अमेरिका का टेक्सास तबाड़तोड़ गोलीबारी से गूंज उठा। टेक्सास में हुई गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने कहा कि शूटिंग लगभग 2.30 बजे एक इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को ह्यूस्टन के उत्तर-पश्चिम में 160 किमी दूर ब्रायन शहर में गोलीबारी हुई, जिसमें पांच घायलों में से चार गंभीर हालत में थे।

घायल में से एक की पहचान टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी (डीपीएस) के एक जवान के रूप में हुई है, जिसे संदिग्ध की तलाशी के दौरान गोली मारी गई।

टेक्सास डीपीएस के अनुसार, वह गंभीर हालत में है लेकिन स्थिर स्थिति में है।

ब्रायन पुलिस प्रमुख एरिक बुस्के ने संवाददाताओं से कहा कि उनका मानना है कि संदिग्ध कैबिनेट कंपनी का कर्मचारी है जहां गोलीबारी हुई है।


अमेरिका के विदेशों में आक्रमण युद्धों से गंभीर मानवीय आपदाएं पैदा हुईं

फोटो: IANS
फोटो: IANS

चीनी मानवाधिकार अनुसंधान सोसायटी ने 9 अप्रैल को 'अमेरिका के विदेशों में आक्रमण युद्धों ने गंभीर मानवीय आपदाओं को जन्म दिया' शीर्षक लेख प्रकाशित किया। जिसमें अमेरिका द्वारा मानवाधिकार हस्तक्षेप की आड़ में विदेशों में बल प्रयोग वाली कार्रवाई का खुलासा किया गया और कहा गया कि इन युद्धों में न केवल बड़ी संख्या में सैनिकों ने जान गंवाई, बल्कि आम नागरिकों और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ, और साथ ही साथ गंभीर मानवीय आपदाएं भी पैदा हुई। लेख में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका द्वारा शुरू किए गए आक्रामण युद्धों की एक सूची जारी की गई है। अपूर्ण आंकड़ों के अनुसार, द्वितीय विश्व युद्ध के अंत से 2001 तक, दुनिया के 153 क्षेत्रों में हुए 248 सशस्त्र संघर्षों में 201 की शुरूआत अमेरिका ने की। इसके अलावा, अमेरिका ने छद्म युद्ध का समर्थन करने, घरेलू विद्रोह, गुप्त हत्या, हथियार और गोला-बारूद प्रदान करने, सरकार विरोधी ताकतों को प्रशिक्षित करने जैसे तरीकों से दूसरे देशों में हस्तक्षेप किया। जिससे संबंधित देशों की सामाजिक स्थिरता और सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 09 Apr 2021, 9:34 PM