दुनिया की 5 बड़ी खबरें: चंद्र अनुसंधान स्टेशन का निर्माण करेंगे चीन-रूस और पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार ने की खुदकुशी

चीन और रूस अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन का संयुक्त रूप से निर्माण करेंगे। पेशावर से ताल्लुक रखने वाले एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार ने खुदकुशी कर ली है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन का निर्माण करेंगे चीन और रूस

चीन और रूस अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन का संयुक्त रूप से निर्माण करेंगे। साथ ही वे अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन को लेकर व्यापक सहयोग बढ़ाएंगे और सभी इच्छुक देश व अंतर्राष्ट्रीय मित्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं। चीन और रूस की ओर से इसका एलान किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन चंद्रमा की सतह या चांद की कक्षा मेंलंबे समय तक स्वतंत्रता से रहने वाला एक व्यापक वैज्ञानिक प्रयोग बेस है। जिसमें चंद्र अन्वेषण औरउपयोग, चंद्रमा आधारित अवलोकन, बुनियादी विज्ञान प्रयोगऔर तकनीकी सत्यापन आदि बहु-विषयक और बहु उद्देश्यीय वैज्ञानिक अनुसंधान गतिविधियां आयोजित होंगी।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ अंतरिक्ष परिवहन समिति और चीन एयरोस्पेस विज्ञान व उद्योग की दूसरी अकादमी के शोधकर्ता यांग यूकुआंग ने कहा कि मौजूदा स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन को मानव रहित वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशन के रूप में काम करना चाहिये।

दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के संबंध में पांच गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने हाल के वर्षो में देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल यह गिरफ्तारी वीबीएस म्यूचुअल बैंक के कॉलेप्स होने के संबंध में हुई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि संदिग्धों को गुरुवार सुबह गौतेंग और लिम्पोपो प्रांतों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और धमकी देने के आरोप समेत कई मामले दर्ज किए गए हैं।


बंदूकधारियों ने नाइजीरिया के स्कूल पर हमला किया, कई छात्रों का अपहरण

अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को नाइजीरिया के कडूना राज्य के एक स्कूल पर हमला किया और कई छात्रों का अपहरण कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। कडूना में एक पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद जलीगे ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी से इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बंदूकधारियों ने मांडो क्षेत्र में स्थित फेडरल कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री मैकेनाइजेशन पर हमला किया।

जलीगे ने कहा, "हमारे पास छात्रों (अपहरण किए गए) की संख्या का कोई विवरण नहीं है।"

उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर अपहरणकर्ताओं का पता लगाने और छात्रों को बचाने के लिए काम कर रही है।

पिछले महीने, नाइजर राज्य के कगारा में एक बोर्डिग स्कूल से कम से कम 27 छात्रों का अपहरण कर लिया गया था।

पाकिस्तान : टिकटॉक स्टार ने की खुदकुशी, लड़की ने ठुकराया था शादी का प्रस्ताव

पेशावर से ताल्लुक रखने वाले एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार ने खुदकुशी कर ली है। उनका नाम शहजाद अहमद है। वह 20 साल के थे। शहजाद ने अपने किसी महिला प्रशंसक को शादी के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे ठुकरा दिए जाने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने गुरुवार को बताया, टिकटॉक पर शहजाद के फॉलोअर्स की संख्या दस लाख से भी अधिक थी। वह पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उन्हें बचा लिया गया था।


स्वीडेन की क्राउन प्रिंसेस कोरोना पॉजिटिव पाई गईं

स्वीडन की क्राउन प्रिंसेज और उनके पति डैनिएल के कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की घोषणा की गई है। रॉयल कोर्ट की सूचना प्रबंधक मागेर्टा थोरग्रेन ने गुरुवार को स्थानीय मीडिया को बताया, सर्दी-खांसी और बुखार आने के लक्षणों के बाद बुधवार को शाही जोड़े ने खुद को आइसोलेट कर लिया था।

थोरग्रेन के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया, "दोनों में फ्लू जैसे सामान्य लक्षण दिखाई दिए हैं, लेकिन दोनों की स्थिति ठीक बनी हुई है।"

इनके बच्चे प्रिसेंस एस्टेले और प्रिंस ऑस्कर ने खुद को घर पर क्वॉरंटाइन कर लिया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia