दुनिया की 5 बड़ी खबरें: फ्रांस में कोरोना के मामलों में निरंतर गिरावट और काबुल में अफगान सुप्रीम कोर्ट के जज की हत्या

फ्रांस में बीते 24 घंटे में 11,221 मरीजों के कोरोना संक्रमित होने के साथ दैनिक मामलों में निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। देश की राजधानी में अफगान सुप्रीम कोर्ट के एक जज की हत्या कर दी गई है।

फोटो : IANS
फोटो : IANS
user

नवजीवन डेस्क

विदेशी सैनिकों के आपराधिक कृत्यों को न्यायिक दायरे में लाया जाय : चीन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 3 दिसंबर को शांति स्थापना और सतत शांति: सुरक्षा क्षेत्र में सुधार विषय पर एक वीडियो सम्मेलन आयोजित किया। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि चांग च्युन ने इसमें भाग लेकर चीन का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि स्थायी शांति और सतत विकास हासिल करने के लिए सुरक्षा क्षेत्र में सुधार करना एक महत्वपूर्ण आधार है। हर देश को अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के मुताबिक अपना सुधार करना चाहिए, और हर देश की अपनी नीति होनी चाहिए।

फ्रांस में कोविड-19 के दैनिक मामलों में निरंतर गिरावट


फ्रांस में बीते 24 घंटे में 11,221 मरीजों के कोरोना संक्रमित होने के साथ दैनिक मामलों में निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को दर्ज हुए 12,696 मामलों के मुकाबले शुक्रवार को यह आंकड़ा कम है, जबकि 6 नवंबर को 60,486 मामलों की पुष्टि हुई थी। हालांकि अब यहां वायरस के प्रसार में नियंत्रण देखने को मिल रहा है।

शनिवार की सुबह तक यहां कुल मामलों की संख्या 2,321,703 बताई गई। शक्रवार को फ्रांस में 627 नई मौतें हुईं, जिसके साथ यहां मरने वालों की संख्या 54,859 तक पहुंच गई है। इनमें से 282 मरीजों की मौत अस्पतालों में हुई, जबकि इससे एक दिन पहले अस्पतालों में मरने वालों की संख्या 324 थी।


बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने सीमा रक्षकों से कहा, लोगों की सेवा करें


बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को बॉर्डर गार्डस बांग्लादेश (बीजीबी) से देश और उसके लोगों के लिए हमेशा सेवा और प्यार के साथ काम करने का आह्वान किया। बीडीन्यूज24 की रिपोर्ट के अनुसार, हसीना ने बीजीबी के 95वें बैच की परेड में अपने आधिकारिक निवास गनाभान से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शिरकत करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, "मैं यह कहना चाहती हूं कि हमें देश और राष्ट्र की सेवा करने के दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारियां पूरी करनी होंगी।"

थाईलैंड में बाढ़ से 13 लोगों की मौत


थाईलैंड के नाखोन सी थामाराट प्रांत में अचानक आई बाढ़ के कारण 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डिपार्टमेंट ऑफ डिजास्टर प्रीवेंशन एंड मिटिगेशन की रिपोर्ट के अनुसार नाखोन में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में 13 ग्रामवासी मारे गए हैं। पिछले महीने से लगातार हो रही बारिश के कारण थाईलैंड के 6 दक्षिणी राज्यों में भयानक बाढ़ आई हुई है। इसके कारण 66 जिलों के 2680 गावों के 321,057 परिवार प्रभावित हुए हैं।


काबुल में अफगान सुप्रीम कोर्ट के जज की हत्या


देश की राजधानी में अफगान सुप्रीम कोर्ट के एक जज की हत्या कर दी गई है। शनिवार को स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सूचनाओं के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रहमान मीना के समीप पुलिस डिस्ट्रिक्ट 8 में एक मस्जिद के बाहर शुक्रवार की नमाज के बाद गोली मारकर अब्दुल जमील की हत्या कर दी गई है।

अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेवारी नहीं ली है। हालांकि अफगान प्रशासन आमतौर पर हत्याओं को तालिबान आतंकियों द्वारा लक्षित हमलों के तौर पर देखते हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia