अफगानिस्तान में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली तक महसूस किए गए झटके

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण एजेंसी के अनुसार, भूकंप उत्तर-पूर्वी अफ़गानिस्तान के जोर्म से 43 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था। इसमें जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

अफगानिस्तान में शनिवार शाम को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी महसूस किए गए। भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 थी। एनसीएस ने यह भी बताया कि भूकंप शाम 7:04 बजे (स्थानीय समय) आया।

एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि 27 जून को 7 बजकर 19 मिनट और 51 सेकेंड पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अप्रैल में इसी तरह का 5.5 तीव्रता का भूकंप अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आया था, जिसके झटके पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा के कई हिस्सों में महसूस किए गए थे।


पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) ने बताया कि भूकंप 199 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसकी तीव्रता 5.5 थी। यह जानकारी प्रमुख पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट जियो टीवी ने दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वात, हांगू, उत्तरी वजीरिस्तान और चित्राल में झटके महसूस किए गए, जबकि रावलपिंडी के निवासियों ने तीव्र कंपन का अनुभव किया।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अप्रैल में भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, जिसमें 6.1 तीव्रता का भूकंप इस्लामाबाद, पंजाब के कुछ हिस्सों, खैबर पख्तूनख्वा, पाकिस्तान अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आया था। पीएमडी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 190 किलोमीटर की गहराई पर था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रावलपिंडी, पेशावर, मुजफ्फरबाद और स्कार्दू शहरों में भी झटके महसूस किए गए।


इसमें यह भी बताया गया कि इस साल फरवरी में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने इस्लामाबाद, स्वात और हुंजा को हिलाकर रख दिया था। इसी महीने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र अफगानिस्तान में 150 किलोमीटर की गहराई पर था। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए