कनाडा में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

मीडिया खबर के अनुसार, इंदरजीत सिंह गोसल, खालिस्तान पर जनमत संग्रह अभियान चला रहा है। उसने यह जिम्मेदारी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद संभाली थी। निज्जर की सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर हत्या की गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

पीटीआई (भाषा)

google_preferred_badge

कनाडा की पुलिस ने खालिस्तानी नेता इंदरजीत सिंह गोसल को ओंटारियो प्रांत के व्हिटबी शहर में हथियारों से जुड़े दर्जन से अधिक अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया की खबरों में दी गयी है।

ग्लोबल न्यूज ने सोमवार को अदालत के दस्तावेजों के हवाले से बताया कि ओंटारियो प्रांतीय पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को गोसल को बंदूक का लापरवाही से इस्तेमाल करने और अन्य संबंधित अपराधों के लिए गिरफ्तार किया।

सोमवार को 36 वर्षीय गोसल को ओशावा की अदालत में पेश किया गया। अदालत में उस पर टोरंटो निवासी 23 वर्षीय अरमान सिंह और न्यूयॉर्क निवासी 41 वर्षीय जगदीप सिंह के साथ आरोप लगाये गये।

मीडिया खबर के अनुसार, इंदरजीत सिंह गोसल, खालिस्तान पर जनमत संग्रह अभियान चला रहा है। उसने यह जिम्मेदारी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद संभाली थी। निज्जर की सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर हत्या की गई थी।


सीबीसी की खबर के अनुसार, गोसल "सिख फॉर जस्टिस" (एसएफजे) का भी सदस्य है।

खबर के अनुसार गोसल ने सोमवार को कॉल या संदेश का कोई जवाब नहीं दिया।

एसएफजे एक अलग सिख राष्ट्र की मांग को लेकर अभियान चलाता रहा है और इसके नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत सरकार द्वारा आतंकवादी घोषित किया जा चुका है।

कनाडा में भारत के बाहर सबसे बड़ी सिख आबादी रहती है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia