अफगानिस्तानः कंधार एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, तालिबान शासन में पिछले 8 महीने से नहीं मिला वेतन

कर्मचारियों ने कहा कि वे वित्तीय समस्या से जूझ रहे हैं। तालिबान सरकार ने पिछले आठ महीने से वेतन नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार, अगर एयरपोर्ट कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समय पर नहीं किया जाता है, तो आने वाले दिनों में इस्तीफे की संख्या बढ़ सकती है।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में अहमद शाह बाबा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कई कर्मचारियों ने महीनों से वेतन और पारिश्रमिक का भुगतान नहीं मिलने पर इस्तीफा दे दिया है। खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा करने के बाद से अब तक कम से कम 35 एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

कर्मचारियों ने कहा कि वे वित्तीय समस्या से जूझ रहे हैं। तालिबान सरकार ने उन्हें पिछले आठ महीने से वेतन नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार, अगर एयरपोर्ट कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समय पर नहीं किया जाता है, तो आने वाले दिनों में इस्तीफे की संख्या बढ़ सकती है।


बड़े पैमाने पर एयरपोर्ट कर्मचारियों के इस्तीफे पर तालिबान के परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा कि नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी हाउसकीपर, हेल्पर्स और चौकीदार थे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कर्मचारियों को भुगतान किया गया या नहीं।

गौरतलब है कि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (आईएफआरसी) ने पिछले हफ्ते चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान वर्तमान में धरती पर सबसे खराब मानवीय संकट का सामना कर रहा है, जिसमें लगभग 20 मिलियन लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia