अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जंग, तालिबान ने 55 सैनिकों को मारा, एक विमान भी ढेर, PAK सेना ने काबुल-कंधार में गिराए बम

अफगान सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया है, जो अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा था

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

Pakistan और Afghanistan के बीच तनाव ने हिंसक रूप ले लिया है और सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच भारी गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान तालिबान के खिलाफ 'ओपन वॉर' घोषित कर दिया है

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का कहना है कि वह अपने मुल्क के क्षेत्र की एकता और शांति से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा। दूसरी ओर, तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने ज़ोरदार पलटवार करने की चेतावनी दी है।

अफगानिस्तान का 19 पाक चौकियों पर कब्जे का दावा

अफगानिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि उसकी सेना ने पाकिस्तान की 19 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है और कई इलाकों में रणनीतिक बढ़त हासिल की है।

अफगान अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई जवाबी कदम के तहत की गई है और सीमा पर उनकी स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हुई है।

55 पाक सैनिकों के मारे जाने का दावा

अफगानिस्तान ने यह भी दावा किया है कि अब इस संघर्ष में पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। और कई सैनिकों को बंधक बना लिया है। अफगान की राजधानी काबुल में जेट विमानों की आवाज सुनाई दी और कई तेज धमाकों के साथ गोलीबारी हुई।

पाकिस्तान का काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक का दावा

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने अफगानिस्तान की राजधानी Kabul और Kandahar समेत कई इलाकों में एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

अफगानिस्तान का पाक जेट्स मार गिराने का दावा

अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई का दावा करते हुए कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के कुछ लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। TOLOnews के मुताबिक अफगान सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया है, जो अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा था

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia