तुर्की, सीरिया, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान के बाद अब इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके, 6.3 रही तीव्रता

भूकंप इंडोनेशिया में हलमहेरा द्वीप के उत्तर में करीब 100 किमी की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र टोबेलो से 177 किमी उत्तर में बताया जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

तुर्की, सीरिया, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और चीन के बाद अब इंडोनेशिया के टोबेलो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। खबरों के मुताबिक, इसकी तीव्रता 6.3 बताई गई है। भूकंप इंडोनेशिया में हलमहेरा द्वीप के उत्तर में करीब 100 किमी की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र टोबेलो से 177 किमी उत्तर में बताया जा रहा है।

गुरुवार को अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में भी भूकंप

गुरुवार को अफगानिस्तान और तजाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान में भूकंप गुरुवार सुबह 06.07 मिनट पर आया। वहीं तजाकिस्तान में सुबह 6:07 बजे 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर चीन में भी देखने को मिला। चीन में भूकंप की तीव्रता 7.3 रही।


तुर्की सीरिया में भूकंप ने मचाई है तबाही

बता दें कि 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। दोनों देशों में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप से दोनों देशों में अब तक 46000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। तुर्की में भूकंप से 2 लाख से ज्यादा इमारतें पूरी तरह तबाह हो गईं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */