नेपाल विमान हादसे में मारे गए सभी यात्री, दुर्घटना स्थल से कुल 22 शव बरामद, विमान में 4 भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार

नेपाल के मस्टैंग में थासांनेपाल विमान दुर्घटना में मारे गए सभी यात्री, घटना स्थल से कुल 22 शव बरामद, विमान में 4 भारतीयों समेत 22 लोग थे सवारग-2 के सानोसवेयर में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। विमान के क्रैश होने की जानकारी रविवार रात को आ गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

नेपाल में हुए विमान दुर्घटना में सभी यात्रियों की मौत की पुष्टि हो गई है। कुल 22 शवों को दुर्घटना स्थल से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया गया है, इसे बेस स्टेशन लाया जा रहा है। यह जानकारी बचाव अधिकारी ने दी है। विमान में 4 भारतीयों समेत कुल 22 लोग सवार थे।

नेपाल के मस्टैंग में थासांग-2 के सानोसवेयर में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। विमान के क्रैश होने की जानकारी रविवार रात को आ गई थी। रविवार सुबह इस विमान ने नेपाल के पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद यह विमान खराब मौसम के बीच लापता हो गया था। विमान में 4 भारतीय नागरिक और 3 जापानी नागरिक सवार थे। बाकी यात्री नेपाली नागरिक थे। विमान में चालक दल समेत कुल 22 लोग सवार थे।


सोमवार सुबह में नेपाल सरकार की ओर से दुर्घटना स्थल की तस्वीर साझा की गई थी। इसके बाद एक बचाव दल मौके पर पहुंचा था। 15 नेपाली सेना के जवानों की एक टीम को शवों को निकालने के लिए दुर्घटना स्थल के पास उतारा गया था। दुर्घटनास्थल करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित था। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को निकाला जा सका। कई शवों की हालत बेहद खराब हो गई थी। उन्हें पहचाना जाना तक मुश्किल था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia