अमेरिका: फ्लोरिडा में वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी, 3 की मौत, 11 लोग घायल  

अमेरिका में फ्लोरिडा के जैक्सनविल्ले स्थित एक रेस्टोरेंट में ऑनलाइन वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान एक बंदूकधारी के हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। फ्लोरिडा पुलिस और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अमेरिका के फ्लोरिडा शहर के जैक्सनविल में हुई मास फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है।

मियामी हेराल्ड अखबार ने कहा कि गोलीबारी एक वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान हुई, जिसमें हमलवार सहित 3 लोग मारे गए हैं। ये टूर्नामेंट जैक्सनविल के एक रेस्टोरेंट में हो रहा था। जैक्सनविल के शेरिफ माइक विलियम ने बताया कि शूटर का नाम डेविड कैट्ज़ है, उसकी उम्र 24 साल है और वह बाल्टीमोर का रहने वाला है। वह भी शहर में वीडियो गेम प्रतियोगिता के लिए आया था।

जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और बताया कि गोलीबारी में मौके पर कई लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कोई दूसरा संभावित बंदूकधारी है या नहीं। उन्होंने लोगों को घटना वाले क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी।

स्थानीय मीडिया का कहना है कि वीडियो गेम में भाग लेने वाले एक प्रतियोगी ने शायद हारने के बाद लोगों पर गोलियां चलाईं और बाद में खुद को भी गोली मार ली। शेरिफ कार्यालय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

बता दें इसी साल फ्लोरिडा स्थित एक स्कूल में पूर्व छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी। इसमें 17 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना में 20 से ज्‍यादा लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने बताया था कि आरोपी छात्र स्‍कूल से निकाले जाने से बेहद नाराज था, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */