आतंकवाद के मोर्चे पर अमेरिका का बड़ा एक्शन! AQIS, TTP नेताओं को वैश्विक आतंकवादी किया घोषित

अमेरिका ने एक बयान में कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (AQIS) और तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) सहित अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूहों द्वारा उत्पन्न खतरे का मुकाबला करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i

आतंकवाद के मोर्चे पर अमेरिका ने बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिका ने AQIS, TTP नेताओं को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है। दोनों संगठनों के जिन लोगों को अमेरिका ने आतंकियों की सूची में डाला हैं, उनके नाम हैं:

  • ओसामा महमूद, एक्यूआईएस

  • आतिफ याह्या गौरी, एक्यूआईएस

  • मुहम्मद मारूफ, एक्यूआईएस

  • कारी अमजद, टीटीपी

अमेरिका ने एक बयान में कहा, “भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (AQIS) और तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) सहित अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूहों द्वारा उत्पन्न खतरे का मुकाबला करने के लिए आतंकवाद विरोधी उपकरणों के अपने पूर्ण सेट का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सुनिश्चित करने के हमारे अथक प्रयासों के लिए कि आतंकवादी अफगानिस्तान का उपयोग अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के मंच के रूप में न करें।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए