नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच चीन में भूकंप, सिचुआन में 5.1 तीव्रता के झटके, 47 ग्लेशियर झीलों पर बढ़ा खतरा

इन 47 झीलों में से 21 नेपाल में स्थित हैं, जबकि 25 झीलें तिब्बत में हैं। ये झीलें उन नदियों के ऊपरी हिस्से में स्थित हैं जो दक्षिण की ओर बहते हुए नेपाल में प्रवेश करती हैं, इसलिए ये नीचे बसे समुदायों और बुनियादी ढांचे के लिए संभावित खतरा पैदा करती हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच चीन में भूकंप, सिचुआन में 5.1 तीव्रता के झटके, 47 ग्लेशियर झीलों पर बढ़ा खतरा
i

नेपाल में आए जल प्रलय के दो दिन बाद शुक्रवार को चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप से फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन नेपाल और तिब्बत में मौजूद 47 ग्लेशियल झीलों पर खतरा बढ़ गया है। ऐसे में भूकंप तबाही का एक बड़ा कारण बन सकता है।

चीन के लोंगचांग शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया

चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के अनुसार, चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत के लोंगचांग शहर में शुक्रवार दोपहर 1:13 बजे (बीजिंग समय) 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। सीईएनसी की ओर से जारी जानकारी के हवाले से 'चाइना डेली' ने बताया क‍ि भूकंप का केंद्र 29.23 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.22 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। यह भूकंप 13 किलोमीटर की गहराई पर आया।

भूकंप की दस्‍तक ने लोगों की च‍िंता बढ़ाई

फिलहाल भूकंप से हुए नुकसान या किसी हताहत की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है।लेकिन यह घटना ऐसे समय हुई है जब चीन के पड़ोसी देश नेपाल में ग्लेशियर फटने से बाढ़ के कारण भारी तबाही मची हुई है। इस जल आपदा का कुछ असर चीन में भी हुआ है। ऐसे में भूकंप की दस्‍तक ने लोगों की च‍िंता बढ़ा दी है।


ग्लेशियर झीलों के फटने से आ सकती है तबाही

इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आईसीआईएमओडी) और नेपाल सरकार के वैज्ञानिक आकलनों के अनुसार, 47 ग्लेशियर झीलों को 'संभावित रूप से खतरनाक ग्लेशियर झीलें' (पीडीजीएलएस) के रूप में चिन्हित किया गया है। चेतावनी दी गई है कि इन झीलों से कभी भी ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (ग्लोफ) आ सकता है, जो नेपाल की नदी प्रणालियों में विनाशकारी बाढ़ का कारण बन सकता है। ऐसे में भूकंप तबाही का एक बड़ा कारण बन सकता है।

नेपाल के नीचले इलाकों पर विनाश का खतरा

इन 47 झीलों में से 21 नेपाल में स्थित हैं, जबकि 25 झीलें तिब्बत में हैं और सीमा पार की श्रेणी में आती हैं। ये झीलें उन नदियों के ऊपरी हिस्से में स्थित हैं जो दक्षिण की ओर बहते हुए नेपाल में प्रवेश करती हैं, इसलिए ये नीचे बसे समुदायों और बुनियादी ढांचे के लिए संभावित खतरा पैदा करती हैं।

इसे भी पढ़ेंः नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, चीन की सीमा पर झील का बांध टूटा, आपदा स्थल पर जलस्तर बढ़ा, नई चेतावनी जारी


नेपाल में विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या 538 हुई

इस बीच नेपाल के भोटेकोसी नदी में 26 अगस्‍त को आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 538 हो गई है जबकि 2000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। यह बाढ़ तब आई जब भोटेकोसी नदी की सहायक नदी 'ल्हेन्डे' का प्रवाह एक हिमस्खलन के कारण रुक गया। इसके बाद सबसे पहले नेपाल-चीन सीमा के पास रसुवागढ़ी क्षेत्र में स्थित तिमुरे गांव प्रभावित हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाके में बारिश नहीं हुई थी, इसलिए लोगों को इस आपदा के आने का कोई अंदाजा नहीं था। बाढ़ आने के समय लोग अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में लगे हुए थे।

इसे भी पढ़ेंः नेपाल त्रासदी के बीच इंसानियत शर्मसार! बाढ़ में बही महिला के शव से बालियां चुराते वीडियो वायरल

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए