जंग के बीच UAE का बड़ा फैसला, ईरानियों के प्रवेश और इमिग्रेशन पर लगाई रोक
लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करने वाली विमानन कंपनियों एमिरेट्स और एतिहाद और कम लागत वाली उड़ान सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी फ्लाईदुबई ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी।

संयुक्त अरब अमीरात ने युद्ध के दौरान ईरानी नागरिकों के देश में प्रवेश और इमिग्रेशन पर रोक लगा दी है। तीन प्रमुख विमानन कंपनियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करने वाली विमानन कंपनियों एमिरेट्स और एतिहाद और कम लागत वाली उड़ान सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी फ्लाईदुबई ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी।
हालांकि इन नियमों को लेकर अभी अधिक स्पष्टता नहीं हैं। विमानन कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि गोल्डन वीजा धारक यानी देश में 10 साल का निवास परमिट पाए लोग अब भी प्रवेश कर सकते हैं।
अधिकारियों ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की लेकिन यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है जब दुबई में स्थित ‘ईरानियन हॉस्पिटल’ और ‘ईरानियन क्लब’ बंद कर दिए गए हैं। ये दोनों संस्थान दुबई में लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia