आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी... ट्रंप ने फिर ईरान को नेस्तनाबूद करने की धमकी दी

ट्रंप ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद हो जाए। फिर दावा किया कि अब ईरान में पूर्ण सत्ता परिवर्तन की गुंजाइश है। उनके मुताबिक, इस बदलाव के साथ ही सत्ता पर ज्यादा होशियार और कम रेडिकल सोच वाले लोग काबिज होंगे।

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी... ट्रंप ने फिर ईरान को नेस्तनाबूद करने की धमकी दी
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को नेस्तनाबूद करने की धमकी दी है। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दावा किया कि आज (मंगलवार) रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में लिखा कि "आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।"

इसके साथ ही ट्रंप ने विश्वास दिलाने की कोशिश की कि वो इसकी ख्वाहिश नहीं रखते। उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद हो जाए।" फिर दावा किया कि अब ईरान में पूर्ण सत्ता परिवर्तन की गुंजाइश है। उनके मुताबिक, इस बदलाव के साथ ही सत्ता पर ज्यादा होशियार और कम रेडिकल सोच वाले लोग काबिज होंगे। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अगर ऐसा हुआ तो "शायद कुछ बहुत ही शानदार हो जाए।" ट्रंप ने अपनी बातों को विराम देते हुए कहा- आज की रात दुनिया के इतिहास की एक बहुत बड़ी और खास पल साबित हो सकती है। पिछले 47 साल से चल रहे दमन, भ्रष्टाचार और हिंसा का अंत हो सकता है।


इससे पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान होर्मुज स्ट्रेट खोलने की चेतावनी देते हुए ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और पुलों को बर्बाद-तबाह करने की बात दोहराई थी। उन्होंने कहा था कि ईरान को "एक ही रात में खत्म किया जा सकता है।" साथ ही चेतावनी दी कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है और यह मंगलवार रात भी हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के नेता बातचीत तो कर रहे हैं, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि कोई समझौता होगा या नहीं।

वहीं, ईरान ने अस्थायी युद्धविराम के अमेरिका के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और अपनी शर्तें रख दी हैं। इस बीच इजरायल ने ईरान के रेलवे सिस्टम को उड़ाने की धमकी दी है। आईडीएफ ने मंगलवार को ईरानियों को रेल सेवा का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी। इसके बाद दोपहर होते-होते कई ठिकानों पर हमला कर दिया। अर्द्ध सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी और आईआरएनए न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। बताया कि मंगलवार को उत्तर-पश्चिम ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे पर बने एक पुल को ही नहीं, याह्या अबाद रेलवे पुल समेत खार्ग द्वीप को इजरायल-अमेरिका ने निशाने पर लिया गया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia