ईरान में बढ़ते हमलों के बीच भारतीय छात्रों को लेकर बड़ी खबर, तेहरान से सभी को कोम शहर में शिफ्ट किया गया

जेकेएसए ने माता-पिता से शांत रहने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सभी छात्र सुरक्षित हैं, निगरानी में हैं और उन्हें हरसंभव सहायता मिल रही है। हालात के अनुसार आगे के कदम समय पर और सही ढंग से उठाए जाएंगे।

ईरान में बढ़ते हमलों के बीच भारतीय छात्रों को लेकर बड़ी खबर, तेहरान से सभी को कोम शहर में शिफ्ट किया गया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) ने मंगलवार को पुष्टि की कि तेहरान में रहने वाले भारतीय छात्रों को एहतियातन कोम शहर में स्थानांतरित कर दिया गया है। तेहरान क्षेत्र में लगातार हवाई हमलों और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण भारतीय दूतावास ने छात्रों को सुरक्षित जगह पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जेकेएसए के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने बताया कि तेहरान सबसे अधिक प्रभावित शहरों में शामिल है, इसलिए दूतावास ने एक व्यवस्थित तरीके से छात्रों को बसों में बिठाकर कोम भेजा, जो तेहरान से करीब 140 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। छात्र अभी भारतीय अधिकारियों की निगरानी में कोम की ओर जा रहे हैं। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि तेहरान में सभी भारतीय छात्र, जिनमें जम्मू-कश्मीर के छात्र भी शामिल हैं, सुरक्षित हैं और उनकी पूरी जानकारी उपलब्ध है। जेकेएसए छात्रों से सीधे संपर्क में है और स्थिति पर नजर रख रही है।


खुएहामी ने कहा कि माता-पिता में चिंता स्वाभाविक है, लेकिन समय पर स्थानांतरण से परिवारों को काफी राहत मिली है। विदेश मंत्रालय (एमईए) और तेहरान में भारतीय दूतावास पूरी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। दोनों मिलकर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में एयरस्पेस खुलने या सुरक्षा स्थिति में सुधार होने पर आगे की योजना, जैसे भारत वापसी या निकासी, बनाई जा सकती है।

जेकेएसए ने इस संकट में तुरंत कार्रवाई करने, संपर्क बनाए रखने और निरंतर सहयोग के लिए विदेश मंत्रालय तथा दूतावास का आभार जताया। एसोसिएशन ने कहा कि कई स्तरों पर कोशिशें जारी हैं, ताकि छात्र सुरक्षित रहें और इमरजेंसी प्लान हमेशा तैयार रहें। दूतावास फंसे छात्रों से लगातार बात कर रहा है और जरूरी मदद मुहैया करा रहा है। जेकेएसए ने माता-पिता से शांत रहने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सभी छात्र सुरक्षित हैं, निगरानी में हैं और उन्हें हरसंभव सहायता मिल रही है। हालात के अनुसार आगे के कदम समय पर और सही ढंग से उठाए जाएंगे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia