दुनिया की खबरें: अनाज लेकर पहला जहाज यूक्रेन के बंदरगाह से निकला, WHO ने मंकीपॉक्स से और मौतों की दी चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने युगांडा की सीमा से लगे कांगो के शहर में यूएन शांति सैनिकों द्वारा गोलीबारी में दो लोगों की मौत पर नाराजगी व्यक्त की है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और उनके कैबिनेट की रेटिंग घटकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

अनाज लेकर पहला जहाज यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना

पिछले महीने इस्तांबुल में कीव और मास्को के बीच हुए अनाज निर्यात सौदे के तहत अनाज से लदा पहला मालवाहक जहाज यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से आज रवाना हुआ। कुब्राकोव ने फेसबुक पर लिखा कि पोत रजोनी सिएरा लियोन के झंडे के नीचे 26,000 टन मकई ले जा रहा है, जो लेबनान में त्रिपोली के बंदरगाह पहुंचेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि जहाज एक समुद्री गलियारे के साथ आगे बढ़ेगा, जिसकी सुरक्षा की गारंटी तुर्की और संयुक्त राष्ट्र ने दी थी। कुब्राकोव ने कहा कि यूक्रेन के अनाज निर्यात को फिर से शुरू करने से वैश्विक खाद्य संकट को रोकने में मदद मिलेगी। यूक्रेनी अर्थव्यवस्था में कम से कम 1 बिलियन डॉलर का योगदान होगा और देश के किसानों के लिए अगले साल के बुवाई अभियान की तैयारी का मार्ग प्रशस्त होगा।

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मालवाहक जहाज पहले इस्तांबुल पहुंचेगा, जहां रूस और यूक्रेन द्वारा तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के साथ किए गए समझौते के अनुसार एक संयुक्त निगरानी केंद्र द्वारा इसका निरीक्षण किया जाएगा। मत्रालय ने कहा कि रजोनी के बाद, अन्य काफिले ओडेसा बंदरगाह से रवाना होंगे।

WHO ने मंकीपॉक्स से और अधिक मौतों की चेतावनी दी

भारत सहित अफ्रीका के बाहर मंकीपॉक्स से चार मौतों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि इस संक्रामक बीमारी से और अधिक मौतें होने की संभावना है। डब्ल्यूएचओ यूरोप के वरिष्ठ आपातकालीन अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने एक बयान में कहा कि लगातार बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मामलों को देखते हुए और अधिक मौतें होने का अंदेशा है। स्मॉलवुड ने जोर देकर कहा कि इस प्रकोप को रोकना होना चाहिए। हालांकि, स्मॉलवुड ने कहा कि ज्यादातर मामलों में यह बीमारी इलाज के बिना ही ठीक हो जाती है।

नवीनतम मंकीपॉक्स का प्रकोप जो पहली बार मई में रिपोर्ट किया गया था, तब से 78 देशों में 18,000 से अधिक मामलों तक फैल गया है, जो 28 जुलाई को डब्ल्यूएचओ के अंतिम अपडेट के अनुसार है। उस समय, अफ्रीका से मंकीपॉक्स से संबंधित पांच मौतों की सूचना मिली थी। पिछले हफ्ते, स्पेन से दो और ब्राजील और भारत से एक-एक मौत हुई। केरल के एक 22 वर्षीय युवक की शनिवार को मंकीपॉक्स से मौत हो गई। वह 21 जुलाई को यूएई से केरल लौटा था और 27 जुलाई को उसे इंसेफेलाइटिस और बुखार होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके लिम्फ नोड्स भी सूज गए थे। भारत में अब तक मंकीपॉक्स के चार पुष्ट मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन केरल में और एक दिल्ली में है।

दुनिया की खबरें: अनाज लेकर पहला जहाज यूक्रेन के बंदरगाह से निकला, WHO ने मंकीपॉक्स से और मौतों की दी चेतावनी
फोटोः IANS

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों ने कांगो में 2 नागरिकों की हत्या की, गुटेरेस नाराज

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने युगांडा की सीमा से लगे कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के एक शहर में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी और दो निवासियों की हत्या के बाद नाराजगी व्यक्त की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी किवु प्रांत के कासिंडी में डीआरसी (मोनुसको) में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन के सैन्य कर्मियों ने रविवार को निवासियों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में दो मौतों के अलावा, 15 अन्य घायल हो गए। डीआरसी सरकार ने शूटिंग की कड़ी निंदा की।

गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने रविवार देर रात एक बयान में कहा, "महासचिव इस घटना में जान गंवाने और लोगों के गंभीर रूप से घायल होने से दुखी और निराश हैं।" इसके अलावा, गुटेरेस ने पीड़ितों के परिवारों, कांगो के लोगों और कांगो सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा, महासचिव ने इन घटनाओं के लिए जवाबदेही स्थापित करने की जरूरत पर बल दिया।

दुनिया की खबरें: अनाज लेकर पहला जहाज यूक्रेन के बंदरगाह से निकला, WHO ने मंकीपॉक्स से और मौतों की दी चेतावनी
फोटोः IANS

ईरान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 69 तक पहुंची

ईरान में पिछले एक सप्ताह में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है, जबकि 39 लोग घायल हुए हैं और 45 अन्य लापता हैं। एक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रविवार को मीडिया को बताया कि मृतकों में से छह, घायलों में से तीन और लापता लोगों में से तीन इराकी नागरिक हैं। ईरान में भारी बारिश सोमवार तक जारी रहने की संभावना है।

ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अध्यक्ष पीर-होसैन कुलीवंद ने कहा कि 24 प्रांतों के 661 क्षेत्रों में खोज, बचाव और सहायता अभियान जारी है। जहानी ने कहा कि बचाव कार्य जारी रहने से हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना है। एक प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि बाढ़ ने इस्फहान में 18 काउंटियों में अनुमानित 28.12 मिलियन डॉलर का नुकसान किया है, जिससे 4,000 हेक्टेयर खेत, 50 हेक्टेयर उद्यान, 30 पशुपालन इकाइयां और 10 मछली पालन इकाइयां प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रांत में भारी बारिश से 98 किलोमीटर सड़कें और 61 इमारतें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

दुनिया की खबरें: अनाज लेकर पहला जहाज यूक्रेन के बंदरगाह से निकला, WHO ने मंकीपॉक्स से और मौतों की दी चेतावनी
फोटोः IANS

जापान के प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट की रेटिंग में तेज गिरावट

एक नए सर्वे से पता चला है कि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के मंत्रिमंडल की रेटिंग घटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 51.0 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो कुछ सप्ताह पहले 63.2 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी क्योडो न्यूज सर्वेक्षण के अनुसार, अक्टूबर 2021 में कार्यभार संभालने के बाद से इस सप्ताह के अंत में अनुमोदन रेटिंग किशिदा प्रशासन की सबसे कम थी।

सर्वेक्षण में शामिल 53.3 प्रतिशत ने पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार का विरोध किया। उनका कहना था कि राजकीय अंतिम संस्कार के लिए कोई वैधानिक प्रावधान नहीं है। 10 जुलाई को हाउस ऑफ काउंसिलर्स के चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन दलों की जीत और 8 जुलाई के अभियान के दौरान गोली लगने के बाद आबे की मौत के मद्देनजर किशिदा कैबिनेट के सबसे अच्छे समर्थन के बाद तेज गिरावट आई।

दुनिया की खबरें: अनाज लेकर पहला जहाज यूक्रेन के बंदरगाह से निकला, WHO ने मंकीपॉक्स से और मौतों की दी चेतावनी
फोटोः IANS

देश में कोविड-19 संक्रमणों की रफ्तार फिर से बढ़ने और कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि के कारण लोगों का जीन मुश्किल हो गया है, जिससे किशिदा कैबिनेट की समर्थन दर में गिरावट आई है। नए मामलों में वृद्धि के बीच, सर्वेक्षण में 53.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने सरकार की प्रतिक्रिया का समर्थन किया, जो 11-12 जुलाई को किए गए पिछले सर्वेक्षण से 7.7 प्रतिशत अंक कम है। लगभग 63.6 प्रतिशत ने कहा कि वे बढ़ती कीमतों पर सरकार के उपायों को स्वीकार नहीं करते हैं, जबकि 28.1 प्रतिशत ने स्वीकृति दी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia