इंगलैंड के बर्मिंघम में होंगे 2022 के राष्ट्रमंडल खेल, मेजबानी को लेकर काफी उत्साह

<p>2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर को मिल गई है। बर्मिंघम में 27 जुलाई, 2022 से 7 अगस्त, 2022 तक खेलों का आयोजन होगा।</p>

<p>फोटो: सोशल मीडिया</p>

फोटो: सोशल मीडिया

user

नवजीवन डेस्क

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान शहर 21 दिसंबर को घोषित कर दिया। सीजीएफ ने बताया कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए बर्मिंघम शहर का चुनाव किया गया है। सीजीएफ के अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने कहा, “हम बर्मिंघम और इंग्लैंड को बधाई देते हैं। यह इस शहर के लिए सच में एक शानदार पल है।”

साथ ही सीजीएफ के अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की दावेदारी पेश करने के लिए आस्ट्रेलिया, मलेशिया और कनाडा का आभार जताया।

बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई, 2022 से 7 अगस्त, 2022 तक होगा। हाल में इंग्लैंड में कई अंतर्राष्ट्रीय खेल समारोहों का आयोजन हो चुका है, जिसमें मैनचेस्टर में 2002 का राष्ट्रमंडल खेल, 2012 का लंदन ओलम्पिक, ग्लास्गो में 2014 का राष्ट्रमंडल खेल शामिल हैं। 2018 का राष्ट्रमंडल खेल 4 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में आयोजित होगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia