चीन में बड़ा विमान हादसा, क्रैश हुआ बोइंग 737, 133 यात्री थे सवार

चीन में बोइंग 737 यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 133 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान कुनमिंग से गुआनझाऊ जा रहा था।

फोटो: सोशल मीडिया
i

चीन में बड़ा विमान हादसा हुआ है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक चीन में बोइंग 737 यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 133 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान कुनमिंग से गुआनझाऊ जा रहा था। घटना को लेकर अभी और जानकारी आनी बाकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए