प्र‍िंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी: दुल्हन की दोस्त भारत की प्रियंका चोपड़ा मौजूद

ब्रिटिश राज परिवार के 33 वर्षीय राजकुमार प्र‍िंस हैरी और अभिनेत्री मेगन मार्कल की शाही शादी की रस्‍में विंडसर किले के 700 साल पुराने संट जॉर्ज चैपल चर्च में हुईं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

ब्रिटिश राज सिंहासन के उत्तराधिकार के दावे में 5वें नंबर पर आने वाले प्र‍िंस हैरी और उनकी प्रेमिका और अमेर‍िकी टीवी अभ‍िनेत्री मेगन मार्कल की रॉयल वेड‍िंग की रस्‍में सेंट जॉर्ज चैपल चर्च में अदा की गईं। इस शाही विवाह समारोह का आयोजन लंदन के विंडसर कैसल के मैदान में किया गया।

शादी की रस्मों के बाद वेडिंग रिसेप्‍शन शाम में सेंट जॉर्ज हॉल में रखा गया है। मेगन के पिता काफी बीमार हैं, इसलिए वह इस शादी में शामिल नहीं हुए हुए। ऐसे में प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने ही दुल्हन मेगन के लिए सेंट जॉर्ज चैपल चर्च में पिता की रस्में निभाईं। भारतीय समयानुसार शादी शाम करीब 5:30 बजे हुई।

प्र‍िंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी: दुल्हन की दोस्त भारत की प्रियंका चोपड़ा मौजूद

शाही परिवार की इस खुशी में शाम‍िल होने के ल‍िए पूरी दुनिया से कई मेहमान पहुंचे हैं। विंडसर किले के पूरे मैदान को तरह-तरह के खूबसूरत फूलों से सजाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, दोस्तों, र‍िश्‍तेदारों और खास लोगों को म‍िलाकर कुल 600 लोग इस शाही शादी के गवाह बने। भारत से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इस शादी में शामिल होने के लिए लंदन में मौजूद हैं। शादी में शरीक होने वाले 600 मेहमानों में दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं।

प्र‍िंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी: दुल्हन की दोस्त भारत की प्रियंका चोपड़ा मौजूद

इससे पहले महारानी एलिजाबेथ ने शादी से पहले परंपरा के मुताबिक शाही जोड़े को उनकी नई उपाधियां प्रदान कीं। प्रिंस हैरी को तीन उपाधियां दी गई हैं। उन्हें ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ डम्बार्टन और बैरन किलकील की उपाधि से नवाजा गया है। शाही परिवार का हिस्सा बनने के बाद मेगन मार्केल को भी डचेज ऑफ ससेक्स की उपाधि दी गई है। गौरतलब है कि मेगन शाही परिवार की पहली ‘डचेज ऑफ ससेक्स’ होंगी, जबकि प्रिंस हैरी भी परिवार के इतिहास में दूसरे शख्स होंगे जिन्हें ड्यूक ऑफ ससेक्स की उपाधि दी गई है। उनसे पहले 18वीं सदी में प्रिंस ऑगस्टस फेड्रिक को ही राजपरिवार में ये उपाधि दी गई थी। शाही परिवार में प्रिंस और प्रिंसेज को ड्यूक और डचेज की उपाधियां ब्रिटिश इलाकों के सांकेतिक शासक के तौर पर दी जाती हैं।

प्र‍िंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी: दुल्हन की दोस्त भारत की प्रियंका चोपड़ा मौजूद

शाही शादी में दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियों के साथ भारत की भी मौजूदगी थी। हैरी और मेगन की शादी के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी आमंत्रित किया गया है। इस शादी की खास बात ये रही कि प्रिंस हैरी और मेगन ने अपनी शादी में मेहमानों से कोई भी उपहार नहीं लाने का निवेदन किया था। इसके बजाय उन्होंने लोगों से चैरिटी को दान देने की अपील की थी।

प्र‍िंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी: दुल्हन की दोस्त भारत की प्रियंका चोपड़ा मौजूद

हालांकि, प्रिंस और मेगन की इस शाही शादी पर करीब 84 मिलियन पौंड (787 करोड़ रु) खर्च किये गए। शादी की प्लानिंग करने वाली कंपनी के मुताबिक, शादी के समारोह पर 32 मिलियन पौंड, सुरक्षा इंतेजामों पर 30 मिलियन और अन्य जरूरतों पर 24 मिलियन पौंड खर्च किये गए। जबकि 2011 में प्रिंस हैरी के बड़े भाई विलियम और केट मिडलटन की शादी में महज 6.35 मिलियन पौंड (करीब 58 करोड़ रुपए) का खर्च आया था।

प्र‍िंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी: दुल्हन की दोस्त भारत की प्रियंका चोपड़ा मौजूद

ब्र‍िट‍िश राज घराने के लिए आज का दिन क‍िसी त्‍योहार से कम नहीं है। इस शादी की खुशी लंदन ही नहीं, बल्‍क‍ि पूरा ब्र‍िटेन मना रहा है। शादी को लेकर लंदन स्थित बकिंगघम पैलेस में जश्‍न का महौल है। शुक्रवार की शाम से ही विंडसर की सड़कों पर लोगों का जमावड़ा था। लोग इस समारोह और नव विवाहित जोड़े की एक झलक पाने के लिए पूरी रात से अपनी जगह पक्की करके बैठे रहे। लोग बस अपने प्रिंस और उनकी होने वाली प्रिंसेज की एक झलक पा लेना चाहते थे।

प्र‍िंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी: दुल्हन की दोस्त भारत की प्रियंका चोपड़ा मौजूद

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 19 May 2018, 5:32 PM