दुनिया को मिला नया देश, कैटेलोनिया ने खुद को स्पेन से अलग किया

कैटेलोनिया की संसद ने स्पेन से अलग होने का फैसला करते हुए खुद को एक स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है। इस फैसले से स्पेन में पिछले कई दिनों से जारी राजनीतिक संकट और गहरा गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

आसिफ एस खान

कैटेलोनिया की संसद ने स्पेन से अलग होने का फैसला करते हुए खुद को एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश घोषित कर दिया है। इससे पहले कैटेलोनिया की संसद में स्पेन से अलग होने का प्रस्ताव पारित किया गया। कैटेलोनिया की 135 सदस्यीय प्रांतीय सीनेट में हुए गुप्त मतदान में आजादी के पक्ष में 70 वोट पड़े जबकि विरोध में 10 वोट पड़ा। मतदान के दौरान दो सदस्य अनुपस्थित रहे, जबकि विपक्ष के सदस्यों ने वोटिंग का बहिष्कार किया।

दुनिया को मिला नया देश, कैटेलोनिया ने खुद को स्पेन से अलग किया

प्रस्ताव का विरोध कर रहे विपक्ष के सांसदों ने कहा कि कैटेलोनिया की सरकार के इस फैसले को स्पेन और अन्य देशों से मंजूरी मिलने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, सीनेट के फैसले के बाद बार्सिलोना में प्रांतीय सीनेट के बाहर अलगाववादी समर्थकों ने झंडे लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया।

दुनिया को मिला नया देश, कैटेलोनिया ने खुद को स्पेन से अलग किया

शुक्रवार को कैटेलोनिया सहित स्पेन में भी गहमागहमी का माहौल रहा। स्पेन कैटेलोनिया की संसद के फैसले से खुश नहीं है। फैसले से नाराज स्पेन की संसद ने कैटेलोनिया की स्वायत्ता को खत्म करने का प्रस्ताव पारित किया है। स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो रखोय ने कैटेलोनिया के नेता कार्लोस पुजिमोन्ट और उनके मंत्रिमंडल को बर्खास्त करने के साथ वहां की संसद को भंग करने का ऐलान किया है। उन्होंने कैटेलोनिया में फिर से चुनाव कराने की घोषणा की है। कैटेलोनिया में फिर से 21 दिसंबर को चुनाव कराए जाएंगे। रखोय ने वादा किया है कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और कानूनी तरीके से कराए जाएंगे। स्पेन की सीनेट के फैसले से कैटेलोनिया को प्राप्त संवैधानिक स्वायत्ता समाप्त हो गई है, जिससे वहां स्पेन का सीधा शासन हो गया है।

दुनिया को मिला नया देश, कैटेलोनिया ने खुद को स्पेन से अलग किया

स्पेन और कैटेलोनिया के बीच संकट की शुरुआत उस समय हुई, जब स्पेन की एक संवैधानिक अदालत से अवैध करार दिये जाने के बाद भीस्पेन से अलग होने के लिए जनमत संग्रह कराया गया। अमेरिका ने भी कैटेलोनिया के स्पेन से अलग होने पर नाराजगी जताई है। अमेरिकी विदेश मंत्री हेथोर नॉर्ने ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिका दृढ़ता के साथ स्पेन के साथ कैटेलोनिया को मजबूती से बनाए रखने के संवैधानिक उपायों का समर्थन करता है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका और स्पेन नाटो के प्रमुख सदस्य हैं। वहीं मेक्सिको ने भी कैटेलोनिया को एक अलग देश के रूप में स्वीकार करने से इनकार किया है।

दुनिया को मिला नया देश, कैटेलोनिया ने खुद को स्पेन से अलग किया

इससे पहले 1 अक्टूबर को कैटेलोनिया में कराए गए एक जनमत संग्रह में 90% लोगों ने स्पेन से अलग होने के पक्ष में मतदान किया था। हालांकि मतदान में 75 लाख जनसंख्या के 40 प्रतिशत लोगों ने ही भाग लिया था। स्पेन की संवैधानिक अदालत द्वारा इस जनमत संग्रह पर रोक की वजह से स्पेन की पुलिस ने कई कैटेलोनियाई अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। 2015 में हुए चुनाव में कैटेलोनिया में अलगाववादियों को बहुमत मिला था। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कैटेलोनिया की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह कराने का वादा किया था।

दुनिया को मिला नया देश, कैटेलोनिया ने खुद को स्पेन से अलग किया

साल 1977 में तानाशाही के बाद से यह स्पेन का सबसे बड़ा राजनीतिक संकट माना जा रहा है। इस विवाद को लेकर हाल ही में वहां हिंसा की घटनाएं भी हुई थीं। कैटेलोनिया स्पेन के उत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त क्षेत्र है, जिसकी अपनी संसद है। इसका अपना अलग झंडा और अलग पुलिस भी है। दुनिया भर में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए विदेशों में कैटेलोनिया के प्रतिनिधि कार्यालय भी हैं। इन सबके बावजूद उसे वित्तीय स्वतंत्रता नहीं हासिल है जिसकी वह लंबे समय से मांग करता आ रहा है। कैटेलोनिया के लोगों का आरोप है कि स्पेन की अर्थव्यवस्था में उनका वित्तीय दबदबा अधिक होने के बावजूद उन्हें इसका फायदा नहीं मिल रहा है।

दुनिया को मिला नया देश, कैटेलोनिया ने खुद को स्पेन से अलग किया

स्पेन के सबसे समृद्ध इलाकों में गिने जाने वाले कैटेलोनिया का इतिहास करीब एक हजार साल पुराना है। स्पेन में छिड़े गृहयुद्ध से पहले इसे स्वायत्तता हासिल हुई थी। साल 2006 में एक अधिनियम के तहत कैटेलोनिया की शक्तियों को बढ़ा दिया गया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia