अफगानिस्तान में सर्द मौसम बना लोगों के लिए आफत, तीन हफ्ते में गई 170 लोगों की जान

अफगानिस्तान के लोग अक्सर सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए कोयले, लकड़ी या तरल गैस का उपयोग करते हैं। जनवरी के पहले हफ्ते से अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में अत्यधिक सर्द मौसम और बर्फबारी हुई है, जब कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य से भी 30 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अफगानिस्तान में ठंड का मौसम लोगों के लिए कहर बनकर आया है। देश में पिछले तीन हफ्तों में भारी बर्फबारी और सर्द मौसम की वजह से 170 लोगों की मौत हो गई है। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन और मानवीय मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्ला रहीमी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। अधिकारी ने सहायता एजेंसियों से जरूरतमंद अफगान परिवारों को मानवीय सहायता प्रदान करने और उन्हें कड़ाके की सर्दी से बचने में मदद करने का आह्वान किया है।

प्रवक्ता शफीउल्ला रहीमी ने शिन्हुआ को बताया कि पिछले तीन हफ्तों में देश के 34 में से 24 प्रांतों में सर्द मौसम और भारी बर्फबारी के कारण बच्चों और महिलाओं सहित कुल 170 लोगों की जान चली गई है और खराब मौसम के चलते महिलाओं और बच्चों समेत 30 अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए।


समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफगान अधिकारी ने कहा कि इस अवधि के दौरान 150 से अधिक आवासीय घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। देश में अन्य जगहों पर लगातार ठंड और बर्फबारी से गायों, भेड़ों और बकरियों सहित लगभग 80,000 मवेशियों की भी मौत हुई है।

अफगानिस्तान के लोग अक्सर सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए कोयले, लकड़ी या तरल गैस का उपयोग करते हैं। जनवरी के पहले हफ्ते से अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में अत्यधिक सर्द मौसम और बर्फबारी हुई है, जब कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य से भी 30 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia