अमेरिका में बच्चों पर कोरोना का कहर, एक महीने में लगभग 270,000 मासूम हुए पॉजिटिव

रिपोर्ट के अनुसार देश में 19 प्रतिशत बच्चे कोरोना पॉजिटिव हैं। 17 मार्च को समाप्त हुए पिछले सप्ताह में कुल 31,991 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बीते 4 हफ्तों में लगभग 270,000 बच्चों के मामले दर्ज किए गए हैं।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) और चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की रिपोर्ट से पता चला है कि अमेरिका में बीते एक महीने में करीब 270,000 बच्चे कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 2 साल से ज्यादा समय पहले महामारी की शुरूआत के बाद से लगभग 1.28 करोड़ बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 19 प्रतिशत बच्चे कोरोना पॉजिटिव हैं। 17 मार्च को समाप्त हुए पिछले सप्ताह में कुल 31,991 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बीते 4 हफ्तों में लगभग 270,000 बच्चों के मामले दर्ज किए गए हैं।


रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2021 के पहले सप्ताह से अब तक 77 लाख से ज्यादा बच्चों के मामले सामने आए हैं। एएपी ने कहा कि नए रूपों से संबंधित बीमारी की गंभीरता के साथ-साथ संभावित दीर्घकालिक प्रभावों का आकलन करने के लिए ज्यादा डेटा इकट्ठाा करने की तत्काल जरूरत है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia