पीएम मोदी के मित्र ने ट्रंप ने लिया भारत के खिलाफ बड़ा फैसला, भारत को नहीं लेने देंगे विकासशील देश होने का फायदा

ट्रंप ने कहा है कि वो भारत को विकासशील देश होने का फायदा नहीं लेने देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को विकासशील देश मानने से भी इनकार कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार चल रहा है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भी निशाना साधा है। ट्रंप ने कहा है कि वो भारत को विकासशील देश होने का फायदा नहीं लेने देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को विकासशील देश मानने से भी इनकार कर दिया है। ट्रंप का कहना है कि ‘भारत और चीन विकासशील देश के टैग के साथ वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) से फायदा उठा रहे हैं। बीते कई सालों से ऐसा चला आ रहा है। मुझे लगता है कि अब ज्यादा टाइम तक ऐसा नहीं चलने वाला। अमेरिका आगे ऐसा नहीं होने देगा।’

ऑर्गनाइजेशन द्वारा भारत और चीन को विकासशील देश का दर्जा बरकरार रखने पर भी ट्रंप ने नाराजगी जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि डब्ल्यूटीओ को लगता है कि भारत और चीन जैसे देश अभी भी विकासशील देश हैं। लेकिन वह अब विकासशील नहीं हैं। जुलाई में ट्रंप ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन से पूछा था कि वह किसी देश को किस आधार पर विकासशील देश का टैग देती है।


बता दें कि अमेरिका इस कोशिश में है कि भारत का लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा समाप्त हो जाए। चीन संग ट्रेड वॉर के साथ-साथ भारत अमेरिका के निशाने पर है। वैसे तो अमेरिका भारत को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अपना सहयोगी बताता रहा है। लेकिन ट्रंप प्रशासन ने बीते कुछ समय में कुछ ऐसे फैसले लिए है जो भारतीय अर्थव्यवस्था की चुनौतियों को और बढ़ाएंगे।

अमेरिका ने व्यापार में सामान्य तरजीही व्यवस्था यानी जीएसपी खत्म कर दी है। जीएसपी के तहत अमेरिका में विकासशील देशों की करीब दो हजार वस्तुएं शुल्क मुक्त भेजी और बेची जा रही थीं। अब कोई भी देश ऐसा नहीं कर सकता। अमेरिका के इस फैसले से भारत के व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। हालांकि भारतीय वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि दो देशों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, अमेरिकी फैसले में भी बेहतरी के रास्ते खुल सकते हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 14 Aug 2019, 7:38 PM