ईरान-इजरायल सीजफायर के बीच इराक में हमले की खबर, मिलिट्री बेस को बनाया निशाना

इराकी सरकारी समाचार एजेंसी ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि एक अज्ञात ड्रोन ने बगदाद के उत्तर में इराक के ताजी सैन्य अड्डे पर सेना के रडार को निशाना बनाया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया। हालांकि ट्रंप के इस ऐलान के बाद इराक में मौजूद एक मिलिट्री बेस पर हमले की खबर सामने आ रही है। इसकी जानकारी इराकी आर्मी के एक अधिकारी ने दी।

इराकी सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बगदाद के उत्तर में स्थित सैन्य अड्डे, कैंप ताजी, पर एक अज्ञात ड्रोन से हमला किया गया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब डोनाल्ड ट्रंप क्षेत्र में शांति स्थापित करने और युद्धविराम करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia