चीन में आज फिर लगे भूकंप के झटके, दो दिन पहले आए भूकंप ने मचाई थी भीषण तबाही, 126 लोगों की गई थी जान

चीन के जिजांग में फिर धरती हिली है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 की रही है। फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

चीन के जिजांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 की रही है। फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि दो दिन पहले यहां आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई थी, जिसमें 126 लोगों की मौत हो गई। इस भूकंप 1000 से अधिक घर ढह गए हैं।

भूकंप के झटकों से कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं थी। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की भागने लगे थे। भूकंप के बाद पहाड़ों से पत्थर भी गिरने लगे थे। कई इलाकों में सड़कों पर मलबा जमा हो गया था। जानमाल का भारी नुकसान हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए