वेनेजुएला में ढह गई अवैध सोने की खदान, 15 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

वेनेजुएला में खदान ढहने से 15 की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

वेनेजुएला में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां ला परागुआ में एक सोने की अवैध खदान धंसने से 15 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। राज्य के अधिकारियों ने बताया कि अभी इसमें कुछ लोग और फंसे हो सकते हैं।

बोलिवर राज्य के गवर्नर एंजेल मार्कानो ने स्थनीय पत्रकारों को बताया कि अभी तक 15 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। इसमें 11 लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना अंगोस्टुरा नगर पालिका में हुई। जब बुल्ला लोका नाम की एक खदान में एक दीवार गिर गई। इसके बाद यह हादसा हुआ।

बता दें कि वेनेजुएला की सरकार ने 2016 में अपने तेल उद्योग के साथ-साथ राजस्व में इजाफा करने के मकसद से देश के मध्य तक फैले एक विशाल खनन विकास क्षेत्र की स्थापना की। तब से उस क्षेत्र के भीतर और बाहर सोने, हीरे, तांबे और अन्य खनिजों के खनन कार्य तेजी आई है। कई खदानें कानून को हाशिये पर रखकर चलाई जा रही है। वे आम वेनेज़ुएलावासियों को नौकरियां देते हैं। लेकिन स्थितियां बेहद गंभीर हैं।

जिस जगह यह हादसा हुआ वहां सिर्फ नाव के जरिए ही पहुंच सकते हैं। इसमें भी करीब एक घंटे का समय लगता है। दुर्घटना के शिकार लोगों क परिजनों ने सरकार के घायलों को बचाने और शवों को निकालने के लिए एयरक्रॉफ्ट (विमान) भेजने की मांग की है। मृतकों के परिजनों ने चिंता जताई है कि अगर समय रहते शवों को नहीं पहुंचाया गया तो वो सड़ जाएंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia