पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अफगानिस्तान में बनाया नया ठिकाना! तीन दर्जन से अधिक आतंकी पकड़े गए

अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने कहा कि पाकिस्तान के टीटीपी के 35 या 40 से अधिक लोग अफगानिस्तान की हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समूह को किसी भी देश के खिलाफ अफगान धरती का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अफगानिस्तान में बनाया नया ठिकाना! तीन दर्जन से अधिक आतंकी पकड़े गए
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अफगानिस्तान सरकार ने पिछले एक साल में पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े तीन दर्जन से अधिक आतंकवादियों को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तालिबान सरकार ने इस्लामिक स्टेट संगठन के कई आतंकियों के भी हिरासत में होने की बात कही है।

स्थानीय मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज ने रविवार को आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी के हवाले से खबर में कहा कि पाकिस्तान के टीटीपी के 35 या 40 से अधिक लोग अफगानिस्तान की हिरासत में हैं। उन्होंने कहा, "इस्लामिक अमीरात किसी भी समूह को किसी भी देश के खिलाफ अफगान धरती का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देगा।"


समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अब्दुल मतीन कानी ने निजी टेलीविजन चैनल को यह भी बताया कि इस्लामिक स्टेट संगठन के भी कई लड़ाकों को गिरफ्तार किया गया है और अफगान की जेलों में रखा गया है। हालांकि उन्होंने उनकी कोई विशेष संख्या नहीं बताई।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia