मिडिल ईस्ट जंग: हूतियों ने इजरायल पर की बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार, सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर दूसरा हमला किया है। क्रूज मिसाइल और ड्रोन से सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच तनाव और बढ़ गया है।

फोटो: AI Generated
i
user

नवजीवन डेस्क

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार (29 मार्च) को इजरायल के खिलाफ दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा कर तनाव को और बढ़ा दिया है। इस अभियान के तहत दक्षिणी कब्जे वाले फिलिस्तीन में कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर क्रूज मिसाइलों और ड्रोन से हमला किए जाने का दावा किया गया है।

कई ठिकानों को बनाया निशाना

हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या साड़ी ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा कि यह अभियान ‘पवित्र जिहाद युद्ध’ के तहत शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि हमले में ज़ायोनी दुश्मन के कई अहम और संवेदनशील सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

बयान के अनुसार, यह अभियान ईरान और लेबनान में सक्रिय समूह हिजबुल्लाह के साथ तालमेल में चलाया गया और इसमें तय किए गए सभी लक्ष्य हासिल कर लिए गए हैं।


पहले भी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला

हूती विद्रोहियों ने इससे पहले भी इजरायली सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार करते हुए पहला सैन्य अभियान चलाने का दावा किया था। उन्होंने इसे ईरान और लेबनान में जारी प्रतिरोध अभियानों के साथ समन्वित बताया।

हूतियों ने साफ किया है कि उनके हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक घोषित उद्देश्यों की प्राप्ति नहीं हो जाती और सभी मोर्चों पर ‘आक्रामकता’ खत्म नहीं होती।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ा टकराव

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है। दरअसल, यह पूरा संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद शुरू हुआ था।

इन हमलों में अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसके बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों में इजरायल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia