इमरान खान ने तीसरा ब्याह रचाया, 5  बच्चों की मां बुशरा बनीं बेगम

क्रिकेटर से राजनेता बने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने बुशरा मेनका से शादी कर लीहै। इमरान खान की यह तीसरी शादी है। इससे पहले वे जेमिमा और रेहम खान से शादी कर चुके हैं।

फोटो : पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी के ट्विटर से
i

इमरान खान की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 65 वर्षीय इमरान की तीसरी शादी की तस्वीर जारी करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी है। पीटीआई ने लिखा कि रविवार 18 फरवरी को रात नौ बजे परिजनों और करीबी दोस्तों के बीच आज निकाह पूरा हुआ।"

इससे पहले पिछले महीने जब इमरान की शादी की खबरें सामने आई थीं तो इमरान खान की पार्टी की तरफ से बयान जारी कर बताया था कि पार्टी के प्रमुख ने बुशरा मेनका नाम की महिला को शादी का प्रस्ताव दिया है और वह उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। बुशरा मानिका ने भी लिखा कि अल्लाह के फजलो करम से हम एक नई जिंदगी शुरू कर रहे हैं।

शादी की खबरें सामने आते ही उन्हें मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा हुआ है।

कौन हैं इमरान खान की तीसरी बेगम?

बुशरा मानेका एक आध्यात्मिक गुरू हैं। उन्होंने लाहौर के एचिसन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने इससे पहले खवार फरीद मनेका से शादी की थी, जो इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे। कुछ साल पहले वे खवार फरीद मनेका से अलग हो गईं। वे मूल रूप से दक्षिणी पंजाब से हैं। बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां हैं।

बुशरा और इमरान खान की पहली मुलाकात

इमरान खान और बुशका मानेका की पहली मुलाकात 2015 में लोधरन में हुए उपचुनाव के दौरान हुई। इसी दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी।

इमरान खान की शादियां

इमरान खान ने तीसरा ब्याह रचाया, 5  बच्चों की मां बुशरा बनीं बेगम

इमरान खान की पहली शादी ब्रिटिश मूल की जेमिमा खान से हई। जेमिमा के साथ उनका रिश्ता 9 साल तक चला, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से साल 2004 में तलाक ले लिया।

इमरान खान ने तीसरा ब्याह रचाया, 5  बच्चों की मां बुशरा बनीं बेगम

इसके बाद इमरान खान ने 8 जनवरी, 2015 को टीवी प्रेजेंटर रेहम खान से दूसरी शादी की। ये रिश्‍ता बमुश्किल 10 महीने ही चल सका

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए