ईरान IRGC के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत, इजराइल ने जिम्मेदारी ली

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने यह घोषणा करते हुए कहा, ‘‘रिवोल्यूशनरी गार्ड नागरिकों पर गोली चला रहे हैं और हम आतंकवादियों के नेताओं को खत्म कर रहे हैं। ईरान के नेता खतरा महसूस कर रहे हैं। हम उन्हें एक-एक कर खत्म करते रहेंगे।’’

ईरान IRGC के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख की सोमवार को एक हमले में मौत हो गई। ईरान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। इजराइल ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

इजराइल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने यह घोषणा करते हुए कहा, ‘‘रिवोल्यूशनरी गार्ड नागरिकों पर गोली चला रहे हैं और हम आतंकवादियों के नेताओं को खत्म कर रहे हैं। ईरान के नेता खतरा महसूस कर रहे हैं। हम उन्हें एक-एक कर खत्म करते रहेंगे।’’

काट्ज ने यह भी कहा कि इजराइल ने ईरान के इस्पात और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को भी ‘‘गंभीर नुकसान’’ पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम ईरान के राष्ट्रीय ढांचे को कुचलते रहेंगे और इस आतंकवादी शासन के क्षरण और पतन का कारण बनेंगे, साथ ही उसकी आतंक फैलाने और इजराइल पर हमले करने की क्षमता को खत्म करेंगे।’’


खदेमी की मौत से ईरान को बड़ा नुकसान

ईरान ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे देश को अस्थिर करने की साजिश करार दिया है। आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने सोमवार को घोषणा की।

बयान के अनुसार, मेजर जनरल खादेमी ने खुफिया और सुरक्षा क्षेत्रों में क्रांति, शासन और इस्लामी मातृभूमि की लगभग आधी सदी तक ईमानदारी और साहस के साथ रक्षा करते हुए महत्वपूर्ण, स्थायी और अनुकरणीय योगदान दिया है।

तस्नीम न्यूज एजेंसी ने खदेमी की मौत को क्रांति की हत्या बताते हुए एक्स पोस्ट में बताया कि ब्रिगेडियर खदेमी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की खुफिया शाखा के शक्तिशाली और शिक्षित प्रमुख सोमवार सुबह एक अमेरिकी-इजरायली हमले में शहीद हो गए।

ईरान ने खदेमी की मौत को बड़ा नुकसान बताते हुए कहा कि उनकी विरासत देश की सुरक्षा नीतियों को आगे भी दिशा देती रहेगी। उनके अंतिम संस्कार को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।


ईरान के शीर्ष अधिकारियों की मौत की पुष्टि की यह एक नई श्रृंखला है। 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के एक महीने से ज्यादा बीत गए हैं। यूएस-इजरायल के पहले हवाई हमले में ही ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई। उनके साथ कई कमांडर्स भी मारे गए। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी, नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी

ब्रिगेडियर जनरल और चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ के सलाहकार जमशेद इशाकी समेत तमाम बड़े नाम मारे गए दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हैं।

पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia