ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी बमबारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ये बेहद खतरनाक और आपराधिक व्यवहार, इसके परिणाम...

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि आज सुबह की घटनाएं अपमानजनक हैं और इनके परिणाम हमेशा के लिए होंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक सदस्य को इस बेहद खतरनाक, अराजक और आपराधिक व्यवहार से चिंतित होना चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य अमेरिका ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करके संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और एनपीटी का गंभीर उल्लंघन किया है। आज सुबह की घटनाएं अपमानजनक हैं और इनके परिणाम हमेशा के लिए होंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक सदस्य को इस बेहद खतरनाक, अराजक और आपराधिक व्यवहार से चिंतित होना चाहिए।"

ईरान की परमाणु एजेंसी ने क्या कहा?

ईरान की परमाणु एजेंसी ने पुष्टि की है कि उसके फोर्डो, इस्फहान और नतांज परमाणु केन्द्रों पर हमले हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा परमाणु केन्द्रों पर अमेरिकी हमले की घोषणा के बाद ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

संगठन ने अपने बयान में कहा कि ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन राष्ट्र को आश्वासन देता है कि अपने दुश्मनों की बुरी साजिशों के बावजूद वह अपने हजारों क्रांतिकारी और प्रतिबद्ध वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के प्रयासों से उठ खड़ा होगा।


ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका ने बरसाए बम

ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका भी कूद गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर बड़ा और सफल हवाई हमला किया है। अमेरिकी सेना ने इन ठिकानों पर पूरी तैयारी के साथ बम गिराए, जिसमें मुख्य निशाना फोर्डो था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के हमलों में ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकाने ‘‘पूरी तरह से नष्ट’’ हो गए हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia