इजरायल ने ईरान में लड़कियों के प्राथमिक स्कूल पर हमला किया, 40 छात्राओं की मौत, 45 से ज्यादा घायल

इजरायल ने शनिवार सुबह तेहरान समेत ईरान के कई शहरों पर हमला बोला। तेहरान ने भी हमले के जवाब में इजरायल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी हमला किया। ईरान ने दुबई को भी निशाना बनाया है और लगातार हमले जारी रखे हैं।

इजरायल ने ईरान में लड़कियों के प्राथमिक स्कूल पर हमला किया, 40 छात्राओं की मौत, 45 से ज्यादा घायल
i
user

नवजीवन डेस्क

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त ऑपरेशन के तहत ईरान पर किए गए हमले में 40 लोगों की मौत हो गई। ये हमला मिनाब शहर के लड़कियों के एक स्कूल पर हुआ। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत के मिनाब में लड़कियों के एक प्राथमिक विद्यालय पर इजरायली हमले में 40 लोग मारे गए जबकि 45 घायल हो गए। वहीं न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक हमले में 40 छात्राएं मारी गईं।

बता दें कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का बेस मिनाब में स्थित है। इजरायल ने शनिवार सुबह तेहरान समेत ईरान के कई शहरों पर हमला बोला था। तेहरान ने भी हमले के जवाब में ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' शुरू किया। ईरान ने इजरायल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी हमला किया। ईरान ने यूएई के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई को भी निशाना बनाया है और लगातार हमले जारी रखे हैं।


सऊदी अरब ने बहरीन, कतर, कुवैत, जॉर्डन और यूएई पर “ईरान के हमले” की निंदा की है। हमलों के चलते गल्फ देशों ने अपने हवाई अड्डों से सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। दुबई एयरपोर्ट ने अगली सूचना तक सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए हैं। वहीं, इजरायल में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। स्कूल और कई दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। अस्पतालों के मरीजों को सुरक्षा के लिए शेल्टर जोन में शिफ्ट कर दिया गया है।

रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने पूरे देश में इमरजेंसी घोषित की है। उन्होंने कहा है कि ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे जरूरी काम के अलावा बाहर न निकलें, ताकि एंबुलेंस और सुरक्षा बल आसानी से काम कर सकें। पूरे इजरायल में सायरन बज रहे हैं। हमला संभावित क्षेत्रों में लोगों को बंकर में भेजा जा रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia