इजराइल ने 700 से अधिक फलस्तीनी बंधकों की सूची जारी की, बताया कब किए जाएंगे रिहा

मंत्रालय ने कहा कि फलस्तीनी कैदियों को रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे से पहले रिहा नहीं किया जाएगा, जिस दिन आदान-प्रदान शुरू होना है।

फोटो: Getty Images
i


इजरायल के न्याय मंत्रालय ने 700 से अधिक फलस्तीनी कैदियों की सूची प्रकाशित की है, जिन्हें गाजा में हमास के साथ संघर्ष को रोकने वाले समझौते के तहत रिहा किया जाना है।

यह सूची इजराइल के पूर्ण मंत्रिमंडल द्वारा युद्ध विराम समझौते को मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटों बाद जारी की गई।

मंत्रालय ने कहा कि फलस्तीनी कैदियों को रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे से पहले रिहा नहीं किया जाएगा, जिस दिन आदान-प्रदान शुरू होना है।

इस सूची में हमास और इस्लामी आतंकवादी समूहों के सदस्य शामिल हैं, जिनमें से कुछ आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में दोषी हैं।

इस सूची में मारवान बरगौती (64) का नाम शामिल नहीं है, जो इजराइल द्वारा बंदी बनाया गया सबसे प्रमुख कैदी है। बरगौती को कई फलस्तीनी आगामी वर्षों में अपने राष्ट्रपति पद के प्रमुख उम्मीदवार के तौर पर देखते हैं।

बरगौती 2000 के दशक के प्रारंभ में दूसरे फलस्तीनी विद्रोह के दौरान पश्चिमी तट में एक नेता था।

हमास ने मांग की है कि इजराइल किसी भी युद्ध विराम समझौते के तहत उसे रिहा करे, हालांकि इजराइली अधिकारियों ने इस संभावना से इनकार किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए