Israel Hamas War: नेतन्याहू सरकार के खिलाफ फूटा बंधकों के परिवारों का गुस्सा, तेल अवीव में किया सड़क जाम

बंधकों और लापता लोगों के परिवार वालों ने तेल अवीव में शॉल हमालेच रोड के सामने यातायात को अवरुद्ध कर दिया और अपने परिवार के बंधकों को छुड़ाने की मांग की। परिवारों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे आईडीएफ अड्डे के सामने डटे रहेंगे।

नेतन्याहू सरकार के खिलाफ फूटा बंधकों के परिवारों का गुस्सा, तेल अवीव में किया सड़क जाम
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू सरकार के खिलाफ बंधकों के परिवारों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इजरायल पर हमले के दौरान हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों और लापता लोगों के परिजनों ने रविवार को तेल अवीव में एक सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। उन्होंने बंधकों को छुड़ाने के प्रयास तेज करने की मांग की है।

बंधकों और लापता लोगों के परिवार वाले तेल अवीव में इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के किरिया सैन्य अड्डे के सामने एकत्र हुए थे। उन्होंने शॉल हमालेच रोड के सामने यातायात को अवरुद्ध कर दिया और अपने परिवार के बंधकों को छुड़ाने की मांग की। परिवारों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे आईडीएफ अड्डे के सामने डटे रहेंगे।


हमास द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों के परिवारों ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मांग की है कि जब तक सभी बंधक सुरक्षित घर नहीं लौट आते, तब तक वह युद्ध विराम पर सहमति न जताएं। परिवार के सदस्यों ने पहले तेल अवीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और मांग की थी कि इजराइल सरकार युद्ध विराम के लिए सहमत नहीं हो।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia