भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, पीबल्स, मेयर और क्यूलॉज को ब्रह्मांड के कई राज खोलने के लिए मिला सम्मान

ब्रह्मांड के कई अहम राज खोलकर दुनिया और विज्ञान जगत को जानकारी से लैस करने के लिए जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्यूलॉज को इस बार भौतिकी का नोबेल देने की घोषणा की गई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

नोबेल पुरस्कारों के दूसरे दिन मंगलवार को भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई। ब्रह्मांड के कई अहम राज खोलकर दुनिया और विज्ञान जगत को जानकारी देने के लिए जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्यूलॉज को इस बार भौतिकी का नोबेल देने की घोषणा की गई है।

विजेताओं में कनाडाई-अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स को ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोज के लिए और स्विटजरलैंड के वैज्ञानिक मिशेल मेयर और डिडिएर क्यूलॉज को एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए संयुक्त रूप से यह सम्मान दिया गया है। अब 9 अक्टूबर को रसायन और 10 अक्टूबर को साहित्य के क्षेत्र के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। वहीं, सबसे चर्चित शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 11 अक्टूबर को की जाएगी।


एक दिन पहले 7 अक्टूबर को अमेरिकी वैज्ञानिक विलियम कैलिन और ग्रेग सेमेंजा के साथ ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ को चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान हुआ था। विलियम कैलिन अमेरिका के हॉवर्ड ह्यूजिस मेडिकल इंस्टिट्यूट में काम करते हैं, जबकि ग्रेग सेमेंजा जॉन हापकिन्स इंस्टिट्यूट फॉर सेल इंजीनियरिंग में वस्क्युलर रिसर्च प्रोग्राम के निदेशक हैं। वहीं ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ लंदन के फ्रांसिस क्रिक इंस्टिट्यूट में क्लिनिकल अनुसंधान के निदेशक और ऑक्सफोर्ड स्थित टार्गेट डिस्कवरी इंस्टिट्यूट में निदेशक हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 08 Oct 2019, 10:00 PM
/* */