जापान: भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 141 लोगों की मौत, 20 लाख लोग बेघर, पीएम आबे का विदेशी दौरा रद्द

जापान में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों का आंकड़ा 141 तक पहुंच गया है। करीब 20 लाख लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

जापान में बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जापान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। भारी बारिश के बाद ह्योगो, ओकायामा, क्योटो, जिफू, फुकुओका, नागासाकी, सागा, कोची, यामागुची, हिरोशिमा और टोट्टोरी प्रांत में हालात बेकाबू हैं।

जापान: भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 141 लोगों की मौत, 20 लाख लोग बेघर, पीएम आबे का  विदेशी दौरा रद्द

इस भारी बारिश और बाढ़ में हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस स्थिति को देखते हुए 20 लाख लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा है। इसके साथ ही यहां पर करीब 17,000 घरों की बिजली गुल हो गई है।

भारी बारिश से मची तबाही के चलते बाढ़ और भूस्खलन में फंसे लोगों की मदद के लिए 70 हजार से ज्यादा आपातकालीन कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जापान सरकार के प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने बताया कि पुलिस, फायर ब्रिगेड और सेना के करीब 73,000 जवान राहत और बचाव कार्यों में जुट हैं। राहत और बचाव अभियान में 700 हेलिकॉप्टरों की मदद भी ली जा रही है।

जापान: भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 141 लोगों की मौत, 20 लाख लोग बेघर, पीएम आबे का  विदेशी दौरा रद्द

मौसम विभाग ने पश्चिमी जापान के कई इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। नागासाकी, सागा और हिरोशिमा में परिवहन सेवाएं बंद हो गई हैं। सड़कों पर कई फुट तक पानी भरा है। मेट्रो और ट्रेनों को रोक दिया गया है।

जापान: भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 141 लोगों की मौत, 20 लाख लोग बेघर, पीएम आबे का  विदेशी दौरा रद्द

बाढ़ से तबाही के बाद जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 4 देशों की अपनी विदेश यात्रा को रद्द कर दी है। आबे बुधवार से बेल्जियम, फ्रांस, सऊदी अरब और मिस्र की यात्रा करने वाले थे। वह इस हफ्ते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं। पीएम शिंजो आबे ने आपदा मोचन बल के साथ बैठक में कहा, “हम स्थानीय सरकार के साथ समन्वय कर आपदा पीड़ितों के बीच जरूरी सामानों को वितरित करने के लिए काम करेंगे।”

(आईएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia