जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

ऐसा दूसरी बार है जब स्वास्थ्य कारणों से आबे को अपना पद छोड़ना पड़ा। इससे पहले उन्होंने 2007 में एक साल तक ऑफिस में रहने के बाद अपना पद छोड़ा था। वह दोबारा 2012 में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपना पद से इस्तीफा दे दिया है। जापान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आबे खराब स्वास्थ्य के चलते यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में आबे दो बार टोक्यो में अस्पताल में जा चुके हैं। खबरों के मुताबिक, आबे अपनी सालों पुरानी बीमारी अल्सरेटिव कोलाइटिस से परेशान हैं। शिंजो आबे इस्तीफा देने और अपनी बीमारी के बारे में बताने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर सकते हैं।

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के के मुताबिक, शिंजो आबे की सेहत ठीक है, लेकिन अस्पताल के लंबे दौरे को लेकर अटकलें लगाईं कि क्या वह सितंबर 2021 में अपने कार्यकाल के अंत तक पद पर बने रह पाएंगे।


यह दूसरी बार है जब स्वास्थ्य कारणों से आबे को अपना पद छोड़ना पड़ा। इससे पहले उन्होंने 2007 में एक साल तक ऑफिस में रहने के बाद अपना पद छोड़ा था। वह दोबारा 2012 में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटे थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia