ISIS लीडर अल-हाशिमी अल-कुरैशी का हुआ सफाया, सीरिया में ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी कमांडो को मिली सफलता

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि सफल ऑपरेशन में आईएस नेता अबू इब्राहिम अल हाशिमी का सफाया हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिकी सशस्त्र बलों ने आईएसआईएस (ISIS) के आतंकी अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी (Abu Ibrahim al-Hashimi al-Qurayshi) को मार गिराया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। यह पूरा ऑपरेशन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और राष्ट्रपति की नेशनल सिक्योरिटी टीम ने लाइव देखा।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि सफल ऑपरेशन में आईएस नेता अबू इब्राहिम अल हाशिमी का सफाया हुआ है। पिछली रात मेरे निर्देश पर, उत्तर पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी सैन्य बलों ने अमेरिकी लोगों और हमारे सहयोगियों की रक्षा करने और दुनिया को एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए सफलतापूर्वक एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। हमारे सशस्त्र बलों के कौशल और बहादुरी के लिए धन्यवाद, हमने आईएसआईएस के नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को युद्ध के मैदान से हटा दिया है। सभी अमेरिकी ऑपरेशन से सुरक्षित लौट आए हैं। मैं आज सुबह बाद में अमेरिकी लोगों को अपनी टिप्‍पणी दूंगा। भगवान हमारे सैनिकों की रक्षा करें।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia