चीन में पहाड़ का हिस्सा टूटने से भूस्खलन, 44 लोग दबे! कई घर हुए तबाह

चीन के पहाड़ों में हुए भूस्खलन में 44 लोग दब गए हैं। ये हादसा युन्नान में सोमवार तड़के हुआ है। लापता लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दक्षिण पश्चिम चीन के पहाड़ों में हुए भूस्खलन में 44 लोगों के दबे होने की खबर सामने आई है। चीन के शिन्हुआ न्यूज ने कहा कि युन्नान में सोमवार तड़के भूस्खलन हुआ। लापता लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी है। 

हादसे वाला इलाका जेनजियांग काउंटी के तांगफांग शहर के अंतर्गत आता है। प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि लैंडस्लाइड में 18 घर मलबे में दब गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित जगह से निकाला गया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने की भी कोशिशें चल रही हैं। लैंडस्लाइड की वजह अभी तक पता नहीं चली है। चीन के युन्नान प्रांत में लैंडस्लाइड की घटनाएं होती रहती हैं। यह चीन का रिमोट इलाका हैं, जिसमें बड़े-बड़े पहाड़ हैं। 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia