सोमालिया के पास जहाज MV LILA NORFOLK हाइजैक, शिप पर हैं 15 भारतीय क्रू मेंबर, भारतीय नौसेना ने संभाला मोर्चा

सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। क्रू मेंबर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित कर लिया गया है। सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर सुरक्षित हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

सोमालिया तट पर एक मालवाहक जहाज 'एमवी लीला नॉरफॉक' हाईजैक हो गया है। जहाज बीते दिन हाईजैक हो गया था, जिसके बाद उसपर भारतीय सेना कड़ी निगरानी रख रही है। इस जहाज में 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं। 'एमवी लीला नॉरफॉक' नाम के इस जहाज को सोमालिया की समुद्री सीमा के पास हाइजैक किया गया है।

हाइजैकिंग की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना एक्टिव हो गई है। नौसेना ने अपना एक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई किडनैप किए गए जहाज की तरफ रवाना कर दिया है। नौसेना का कहना है कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।


जानकारी के मुताबिक सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। क्रू मेंबर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित कर लिया गया है। सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर सुरक्षित हैं। आपको बता दें, मामला 4 जनवरी का है, लेकिन इसकी जानकारी आज सामने आई।

भारतीय नौसेना ने बताया कि जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इसमें कहा गया था कि 4 जनवरी की शाम को करीब 5-6 लोग हथियारों के साथ जहाज पर उतरे। नेवी ने कहा- हम मामले पर नजर बनाए हुए है। मर्चेंट वेसल की सुरक्षा के लिए नेवी ने INS चेन्नई को जहाज की तरफ रवाना किया है। मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, जहाज ब्राजील के पोर्टो डू एकू से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा था। ये 11 जनवरी को लोकेशन पर पहुंचने वाला था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia