ईरान में आज राष्ट्रीय शोक, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खुमैनी ने खाई बदले की कमस, धमाकों में गई 103 लोगों की जान

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अमानवीय और क्रूर है। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे जो भी हैं उन्हें सजा मिलेगी। ईरान के दुश्मनों को पता होना चाहिए कि इस तरह के हमलों से हमें नहीं तोड़ा जा सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ईरान के केरमल शहर में पूर्व जनरल कासिम सुलेमानी के मकबरे के पास बुधवार को हुए धमाकों के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खुमैनी ने हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बदला लेने की कसम खाई है। हालांकि इस हमले के लिए ईरान ने अब तक आधिकारिक तौर पर अब तक किसी को हमले का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालांकि, ईरानी सेना के कमांडर इस्माइल कानी ने कहा है हमला इजराइल और अमेरिका के एजेंट्स ने किया है। सुलेमानी की 2020 में अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए मिसाइल हमले में मारे गए थे।

ईरान की धरती पर अब तक का सबसे बड़ा धमाका

वहीं, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अमानवीय और क्रूर है। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे जो भी हैं उन्हें सजा मिलेगी। ईरान के दुश्मनों को पता होना चाहिए कि इस तरह के हमलों से हमें नहीं तोड़ा जा सकता है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि ये ईरान की धरती पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है।


हमले में 103 लोगों की गई जान

पूर्व जनरल कासिम सुलेमानी की चौथी बरसी के मौके पर उनके मकबरे के पास हुए दो धमाकों में 103 लोगों की मौत हो गई और 141 लोग घायल हो गए। ईरान की न्यूज एजेंसी तसनीम के अनुसार, विस्फोटकों से भरे 2 ब्रीफकेस कब्रिस्तान के बाहर मेन गेट के पास रखे गए थे। रिमोट कंट्रोल की मदद से धमाका किया गया। जैसे ही सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे तो भीड़ में दूसरा धमाका हुआ। दोनों धमाकों के बीच 20 मिनट का गैप था। पहला धमाका सुलेमानी के मकबरे से 700 मीटर दूर हुआ। दूसरा धमाका, सिक्योरिटी चेक पोस्ट के पास हुआ।

हमास के डिप्टी लीडर की मौत के बाद विस्फोट

गौर करने वाली बात यह है कि ईरान में धमाका बेरूत में हमास के डिप्टी लीडर सालेह-अल अरूरी की मौत के एक दिन बाद हुआ। ईरान ने अल-अरूरी की हत्या की निंदा की थी। साथ ही इजराइल के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखने के लिए कहा था। 

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia