नेपाल: हिमस्खलन के बाद 4 महिलाओं समेत 5 लोग लापता, बारिश और बर्फबारी से बचाव अभियान में आ रही बाधा

मुख्य जिला अधिकारी किरण जोशी ने कहा, पांच लोग अभी भी लापता हैं। हम अभी भी उनके ठिकाने के बारे में अनजान हैं। रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश और बर्फबारी से बचाव अभियान में परेशानी आ रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

नेपाल के दारचुला जिले में हिमस्खलन के बाद चार महिलाएं और एक पुरुष लापता हो गए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मुख्य जिला अधिकारी किरण जोशी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 2.45 बजे हुए हिमस्खलन के बाद शुरू में 12 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में सात लोगों ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया।

जोशी ने कहा, पांच लोग अभी भी लापता हैं। हम अभी भी उनके ठिकाने के बारे में अनजान हैं। रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश और बर्फबारी से बचाव अभियान में परेशानी आ रही है।

जोशी ने कहा, अगर मौसम में सुधार होता है तो हम बुधवार को बचाव अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजने की योजना बना रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोग यार्सागुम्बा नामक कैटरपिलर फंगस इकट्ठा कर रहे थे, इस दौरान वह हिमस्खलन की चपेट में आ गए।


स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हिमस्खलन होने पर लगभग लगभग 8 से 9 लोग कैटरपिलर कवक की तलाश में गए थे लेकिन भारी हिमस्खलन में इनमें से सात लोग बर्फ के अंदर दब गए। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल दो लोगों को बचा लिया गया है। पांच लोगों की तलाश अब भी जारी है। इनमें से चार महिला और एक पुरुष है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia