युद्ध की नयी धमकियां ईरान को उसकी नीतियों से पीछे नहीं हटा सकतीं: अराघची
अराघची ने तेहरान में राजनयिकों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार फिर युद्ध की बातें हो रही हैं, लेकिन वह युद्ध के बाद की स्थिति के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध हो या न हो, ईरान की नीतियां कायम रहेंगी।

i
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि युद्ध की नयी धमकियां ईरान को उसकी नीतियों से पीछे नहीं हटा सकतीं। अराघची ने तेहरान में राजनयिकों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार फिर युद्ध की बातें हो रही हैं, लेकिन वह युद्ध के बाद की स्थिति के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध हो या न हो, ईरान की नीतियां कायम रहेंगी।
अराघची ने अमेरिका को ईरान पर फिर से हमले करने के खिलाफ चेतावनी दी, और दोहराया कि तेहरान फारस की खाड़ी के पड़ोसी अरब देशों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा, “हमारे क्षेत्र में सबकुछ बदल गया है। हालिया युद्ध के बाद कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा।”
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
