Nobel Prize 2022: भौतिकी विज्ञान के लिए इन तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल प्राइज

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

उन्हें यह पुरस्कार क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए दिया गया है। इससे पहले बीते दिन यानि सोमवार (3 अक्टूबर) को चिकित्सा के क्षेत्र के लिए स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो को नोबेल प्राइज देने की घोषणा की गई थी। पाबो को ये पुरस्कार मानव के क्रमिक विकास पर खोज के लिए देने का निर्णय लिया गया। पाबो ने आधुनिक मानव और विलुप्त प्रजातियों के जीनोम की तुलना कर ये बताया कि दोनों में आपसी मिश्रण है।


आपको बता दें, एलेन आस्पेक्ट फ्रांस के वैज्ञानिक हैं। वो पेरिस और स्केले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। वहीं, जॉन एफ क्लॉसर अमेरिका से ताल्लुक रखते हैं। वह यहां रिसर्चर और प्रोफेसर हैं। इसके अलावा एंटन जेलिंगर ऑस्ट्रिया की विएना यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और रिसर्चर हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia