OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन पर हमला, घर पर फेंका गया पेट्रोल बम, हिरासत में संदिग्ध

यह घटना सैन फ्रांसिस्को के नॉर्थ बीच इलाके में सुबह करीब 4:12 बजे हुई। सैन फ्रांसिस्को पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने घर पर आग लगाने वाला डिवाइस फेंका और फिर मौके से भाग गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, चैट जीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपेन AI से सीईओ सैम ऑल्टमैन के घर पर हमला हुआ है। खबरों के मुताबिक एक संदिग्ध व्यक्ति ने मोलोटोव कॉकटेल (आग लगाने वाला बम) से सैम ऑल्टमैन के घर पर हमला किया। यह घटना सैन फ्रांसिस्को के नॉर्थ बीच इलाके में सुबह करीब 4:12 बजे हुई। सैन फ्रांसिस्को पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने घर पर आग लगाने वाला डिवाइस फेंका और फिर मौके से भाग गया।

पुलिस हिरासत में संदिग्ध 

इस घटना के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 20 साल का संदिग्ध एक और घर को जलाने की धमकी दे रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। शुरुआती जांच में इस व्यक्ति के हमले में शामिल होने के संकेत मिले हैं, हालांकि हमले के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं है।


ओपेनAI की प्रतिक्रिया 

इस घटना पर ओपनAI की तरफ से भी बयान आया है, जिसमें किसी भी व्यक्ति को घायल या चोट लगने से इनकार किया गया है। कंपनी ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि शहर प्रशासन ने उनके कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरा सहयोग दिया। साथ ही, ओपन एआई जांच एजेंसियों के साथ मिलकर इस मामले की जांच में मदद कर रही है।

घटना पर सैम अल्टमैन का आया बयान

घर पर हुए हमले को लेकर सैम ऑल्टमैन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एआई इंडस्ट्री को लेकर जो आलोचना हो रही है, उसका एक बड़ा हिस्सा लोगों की सच्ची चिंता से जुड़ा है। यह तकनीक बहुत शक्तिशाली है और इसके असर भी बड़े हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बहस जरूरी है, लेकिन इसे शांत तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि इस तरह की घटनाओं और हिंसक तरीकों से बचना चाहिए, ताकि चर्चा सही दिशा में आगे बढ़ सके।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia