संयुक्त राष्ट्र में PAK पीएम इमरान कर गए बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर उड़ रहा जमकर मजाक

बता दें कि इमरान खान ने अपने संबोधन में कश्मीर मुद्दे को उठाया और भारत पर निशाना साधा। इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में कश्मीर, मुसलमान, इस्लाम और भारत-पाक रिश्तों का ही बखान किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में अपने संबोधन के दौरान भारत पर निशाना साधने और कश्मीर का राग अलापने में इतने मशगूल हो गए कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'प्रेसीडेंट मोदी' बता दिया। इसे लेकर ट्विटर पर उनकी काफी खिल्ली उड़ाई जा रही है। एक यूजर ने ट्वीट किया, "इमरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने मोदी को भारत का प्रेसीडेंट बना दिया।" एक और ट्विटर यूजर ने लिखा, "मोदी अब भारत के नए राष्ट्रपति हैं।"

बता दें कि इमरान खान ने अपने संबोधन में कश्मीर मुद्दे को उठाया और भारत पर निशाना साधा। इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में कश्मीर, मुसलमान, इस्लाम और भारत-पाक रिश्तों का ही बखान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ बयानबाजी की थी।


कश्मीर का जिक्र करते हुए इमरान खान ने कहा कि कश्मीर में मुसलमानों के साथ नाइंसाफी हो रही है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से वहां के लोग हथियार उठा रहे हैं। इमरान खान ने कहा कि युवाओं का हथियार उठाना इस्लाम के लिए नहीं बल्कि नाइंसाफी के खिलाफ हैं।

इमरान खान ने कहा कि पूरी दुनिया में इस्लामोफोबिया कि बात होती है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में 1.3 अरब मुसलमान हैं, दुनिया के हर महाद्वीप में मुसलमान रहते हैं। इस्लामोफोबिया की बात और चर्चा 9/11 के बाद से बढ़ी है और यह खतरनाक है, इससे विभाजन पैदा हो रहा है। इमरान खान ने कहा कि हालत यह है कि मुसलमान महिलाओं का हिजाब पहनना भी हथियार की तरह देखा जाने लगा है, क्योंकि कुछ पश्चिमी नेताओं ने आतंकवाद को इस्लाम से जोड़ दिया है।

इसके उलट प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और शांति का संदेश दिया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 28 Sep 2019, 9:48 AM