मरियम नवाज ने इमरान सरकार पर लगाए बेहद गंभीर आरोप, कहा- जब जेल में थी तो मेरे बाथरूम में भी लगवा दिया गया था कैमरे

पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ ने इमरान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके जेल में रहने के दौरान प्रशासन ने उनके बाथरूम में भी कैमरा लगवाया था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

रवि प्रकाश @raviprakash24

google_preferred_badge

पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ ने इमरान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके जेल में रहने के दौरान प्रशासन ने उनके बाथरूम में भी कैमरा लगवाया था। मरियम ने बताया, चीनी मिल केस में जब पिछले साल वे जेल में बंद थीं, तो उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उनके जेल सेल में भी कैमरा लगाया गया था।

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मरियम ने पाकिस्तान की सियासत से जुड़े अहम मुद्दों और सरकार पर कई सवालों के जवाब दिए। कहा- पिछले दिनों सरकार ने मुझे दो बार जेल भेजा। और अगर मैं वहां के हालात के बारे में बात करूं तो अजीब लगता है। एक महिला के साथ किस तरह का बर्ताव किया जाता है। अगर मैं सच्चाई बता दूं तो वे (सरकार और प्रशासन) चेहरा दिखाने लायक भी नहीं रहेंगे। इमरान ये याद रखें कि पाकिस्तान हो या दुनिया का कोई और मुल्क, महिलाएं कहीं कमजोर नहीं हैं। सेल और यहां तक कि बाथरूम में तक कैमरे लगवाए गए।


मरियम ने कहा कि यह एक महिला का अपमान है। बता दें कि कुछ दिन पहले फौज और आईएसआई के अफसर कराची में उनके होटल में जबरदस्ती घुस गए थे और मरियम के पति को गिरफ्तार करके ले गए थे। मरियम ने बताया कि उन्हें इमरान खान सरकार ने दो बार जेल भेजा था।

मरियम ने कहा कि अगर मैं जेल के हालात के बारे में बात करूं तो अजीब लगता है, वहां महिलाओं के साथ किस तरह का बर्ताव किया जाता है। अगर मैं सच्चाई बता दूं तो प्रशासन और सरकार चेहरा दिखाने के लायक नहीं रहेंगे। मरियम ने कहा कि ये कैसी सरकार है, यहां एक महिला को उसके पिता के सामने गिरफ्तार किया जाता है और उससे बदतमीजी की जाती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia